Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Healthy Snacks: शाम का नाश्ते में बनाएं बथुआ-गाजर की टिक्की, जो है टेस्ट और हेल्थ का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 03:12 PM (GMT+05:30)

    Healthy Snacks अगर आप शाम के नाश्ते के लिए कुछ मजेदार और चटपटा नाश्ता ढूंढ़ रहे हैं तो समोसे-पकौड़े से अलग इस बार बथुआ से बनने वाली टिक्की को करें ट्र ...और पढ़ें

    Healthy Snacks: शाम के नाश्ते का बेहतरीन ऑप्शन है बथुआ कबाब
    Healthy Snacks: शाम के नाश्ते का बेहतरीन ऑप्शन है बथुआ कबाब

    HighLights

    1. शाम को तले-भुने स्नैक्स खाना पेट के लिए सही नहीं होता।
    2. ईवनिंग स्नैक्स में प्रीफर करें हेल्दी खाना।
    3. बथुआ-गाजर की टिक्की है बेस्ट ऑप्शन।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Healthy Snacks: सर्दियों का मौसम आते ही हरी सब्जियों की बहार आ जाती है। इस मौसम में मेथी, पालक, बथुआ, हरा प्याज जैसे कई ऑप्शन होते हैं, जिनसे आप तरह-तरह की हेल्दी और टेस्टी डिशेज तैयार कर सकते हैं। सुबह के नाश्ते से लेकर लंच, ईवनिंग स्नैक्स और यहां तक कि डिनर तक में इन्हें शामिल कर सकते हैं और सेहत को कई सारे लाभ पहुंचा सकते हैं। बथुआ एक बेहद फायदेमंद सब्जी है, तो आज हम इससे बनाएंगे जायकेदार ईवनिंग स्नैक्स बथुए की टिक्की। यहां जानें इसे बनाने का तरीका।

    गाजर- बथुआ टिक्की की रेसिपी

    सामग्री- गाजर- 5 से 6, बथुआ-2 कप, प्याज- 2 मीडियम साइज, हरा धनिया- एक मुट्ठी, हरी मिर्च- 2 से 3, चने की दाल- 1 कप, काली मिर्च- आधा चम्मच, काला नमक- 1 चम्मच, जीरा पाउडर- 1 चम्मच, धनिया पाउडर- आधा चम्मच, लहसुन अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच, ऑलिव ऑयल- जरुरत अनुसार, ब्रेड क्रम्प्स- 2 कप

    ऐसे बनाएं बथुआ-गाजर की टिक्की 

    - सबसे पहले चने की दाल को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भीगोकर रख दें। 

    - तब तक गाजर को कद्दूकस कर लें और प्याज को बारीक-बारीक काट लें। 

    - एक घंटे बाद दाल को प्रेशर में डालें, साथ ही बथुआ और आलू भी डालकर उबाल लें।

    - दाल और बथुआ थोड़ा ठंडा कर मिक्सी में पीस लें।

    - इसे एक बााउल में निकालें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, धनिया और मिर्च डालें। कद्दूकस किए गाजर का पानी निकालकर उसे इसमें मिलाएं।

    - आखिर में लहसुन-अदरक का पेस्ट और बाकी मसाले डालकर सामग्री को अच्छे से मिला लें। 

    - अब इससे छोटी-छोटी टिक्की तैयार करे। इसे नॉन स्टिक पैन में शैलो फ्राई कर लें। डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं और अगर एयर फ्रायर है, तो उसमें इसे पका लें।

    - इसे गरमागर्म चटनी के साथ सर्व करें।

    ये भी पढ़ेंः- अपच, गैस और पेट फूलने जैसी कई समस्याएं दूर करती है मूली की चटनी, एक्सपर्ट ने बताया बनाने-खाने का सही तरीका

    Pic credit- freepik