यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बदलते मौसम में रहना चाहते हैं फिट और हेल्दी, तो डाइट में शामिल करें ये इम्युनिटी बूस्टर सूप
इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव होने लगा है। बदलते मौसम की वजह से सेहत पर गहरा असर पड़ रहा है। आजकल सर्दी-जुकाम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा आमतौ ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम में बदलाव का असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है।
- इसकी वजह से अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने लगती है।
- ऐसे में इम्युनिटी बूस्टर सूप आपको हेल्दी रखने में मदद करेंगे।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी के गुजरते महीने के साथ अब सर्दियां कम होने लगी है। हल्की ठंडक और बढ़ती गर्मी की वजह से अब मौसम में बदलाव होने लगा है। अक्सर बदलता मौसम सेहत के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। मौसम में बदलाव ही वजह से अक्सर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह बनता है। दरअसल, इस दौरान इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से अक्सर इन्फेक्शन और बीमारियां आसानी से हमें अपना शिकार बना लेती हैं।
क्यों जरूरी है हेल्दी डाइट?
इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम, फीवर जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इसलिए इस दौरान अपने डाइट का खास रखना और डाइट में इम्युनिटी बूस्टर फूड्स को शामिल करना बेहद जरूरी है। जरूरी नहीं है कि ये इम्युनिटी बूस्टर फूड्स सभी को पसंद आए। खास तौर पर बच्चे इनसे कोसों दूर भागते हैं।
यह भी पढ़ें- जीभ को लुभाने के साथ सेहत में भी चार-चांद लगाएंगे 5 तरह के मुरब्बे, कमजोर इम्युनिटी भी हो जाएगी बूस्ट
ऐसे में ट्राई करें ये दो इम्युनिटी बूस्टर सूप, जिससे बच्चों के साथ बड़ों की इम्युनिटी भी बूस्ट होगी। साथ ही ये स्वाद से भरपूर होंगे, जिससे बच्चे आसानी से इसे फटाफट खत्म कर लेंगे। बड़ों के लिए भी ये सूप इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ सुपाच्य होता है, जिससे पूरे स्वास्थ्य लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि बदलते मौसम के लिए इम्युनिटी बूस्टर सूप की आसान रेसिपीज-
वेजी रागी सूप
पैन में तिल के तेल को डालकर बारीक कटी सब्जियां जैसे गाजर, शिमला मिर्च, पत्तागोभी आदि को पका लें। अलग पैन में लहसुन और प्याज डालकर सुनहरा भुनें। इसमें एक कटोरी रागी पाउडर डालकर भुनें। भुनने के बाद पानी डालें और लंप न बने इसलिए चलाते रहें। फिर नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालें और मिक्स करें। इसे अच्छे से पकाएं और फिर इसमें पकी हुई सब्जियों को डालकर मिलाएं और ढक दें। 4 से 5 मिनट पकने के बाद इसे कटोरे में निकालें। बारीक कटी हरी प्याज और नींबू का जूस डालकर सर्व करें।
खबरें और भी
मिक्स वेज सूप
गाजर, शिमला मिर्च, मशरूम, बींस को बारीक काट लें। पैन में तेल डालें और इसमें बारीक कटे लहसुन, प्याज, अदरक और मिर्ची डालें। इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां डालें। कॉर्न और मटर डाल कर फ्राई करें। दो कटोरी पानी डालकर पैन का ढक्कन लगाएं। दो से तीन मिनट के बाद ढक्कन हटाएं और इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर मिलाएं। एक कटोरी में दो चम्मच पानी डालकर इसमें कॉर्नफ्लोर मिलाएं और इस पानी को पैन में डाल दें। जब इसमें उबाल आ जाए तब हरे प्याज के बारीक टुकड़े, पनीर के छोटे टुकड़े और पालक के पत्ते डालकर उबलने दें। फिर गैस बंद करें और नींबू निचोड़ कर सर्व करें।