Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खाने का मजा दोगुना कर देती हैं ये 5 तरह की चटनी, बनाने में भी नहीं लगता ज्यादा समय

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 01:54 PM (GMT+05:30)

    भारतीय खानपान में चटनी की एक खास जगह है। आप भी खाने की थाली में इसे जरूर शामिल करते होंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए इसके 5 दिलचस्प प्रकार (Types Of Chut ...और पढ़ें

    दोगुना करना है खाने का मजा, तो थाली में शामिल करें ये 5 तरह की चटनी (Image Source: Freepik)
    दोगुना करना है खाने का मजा, तो थाली में शामिल करें ये 5 तरह की चटनी (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. पुराने जमाने में चटनी सिलबट्टे पर पीसकर बनाई जाती थी।
    2. आज यह मिक्सर की मदद से मिनटों में तैयार हो जाती है।
    3. थाली में ये 5 तरह की चटनी परोसकर आप खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Indian Chutney Recipes: भारत के अलग-अलग राज्यों में लोग अपने-अपने तरीके से चटनी बनाते हैं। वैसे तो इसके इतने प्रकार हैं, कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे, लेकिन आज हम आपको 5 तरह की चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका स्वाद आपको भी पहली बार में ही अपना दीवाना बना लेगा। अब यह आपके ऊपर है कि इन्हें सिलबट्टे पर पीसकर बनाएं या फिर मिक्सी में ब्लेंड करके, बता दें, कि हर तरह से यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी बेहतर मानी गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी हैं ये 5 तरह की चटनी।

    प्याज की चटनी

    खाने के साथ प्याज की चटनी भी कई लोग खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए आपको राई, जीरा, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर आदि मसालों को प्याज के साथ पीसना होता है और फिर आप चाहें, तो इसमें कढ़ी पत्ते का तड़का भी दे सकते हैं। बता दें, कि साउथ इंडियन पकवानों के साथ इसे खासतौर से सर्व किया जाता है।

    टमाटर की चटनी

    स्वाद और सेहत दोनों ही मामलों में टमाटर की चटनी भी एकदम परफेक्ट होती है। खाने के साथ इसे परोसकर आप बोरिंग से बोरिंग सब्जी को टेस्टी बना सकते हैं। टमाटर, प्याज, लहसुन और अन्य मसालों को साथ पीसकर इसे तैयार किया जा सकता है। इसमें तड़का देना या न देना आपके टेस्ट पर निर्भर करता है।

    यह भी पढ़ें- चटनी का सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि इतिहास भी है मज़ेदार, जानें कैसे दुनिया में आई?

    नारियल की चटनी

    नारियल से बनने वाली चटनी के बिना दक्षिण भारत के पकवानों का जायका अधूरा ही माना जाएगा। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। इसके लिए आपको नारियल और दही चाहिए होता है। वहीं, कई लोग इसमें मूंगफली मिलाकर खाना भी पसंद करते हैं, ऐसे में आप इन सभी चीजों को हरी मिर्च के साथ ब्लेंड करके इसमें नमक मिलाकर चटनी की शक्ल दे सकते हैं। ध्यान रहे, इसमें कढ़ी पत्ता और राई का तड़का देना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि इससे स्वाद में चार चांद लग जाते हैं।

    खबरें और भी

    आम की चटनी

    आम गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला मौसमी फल है। इसका शेक, आइसक्रीम या पन्ना तो आप खूब पीते होंगे, लेकिन कम ही लोग होंगे, जिन्होंने इसकी चटनी का स्वाद चखा होगा। आम को ब्लेंड करके इसमें लाल मिर्च और अन्य मसालों को मिलाकर यह मिनटों में तैयार हो जाती है। सादा रोटी या पराठे के साथ भी यह बड़े मजे से खाई जा सकती है।

    इमली की चटनी

    इमली और गुड़ को मिलाकर बनने वाली यह चटनी भी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। चाट के साथ तो आपने इसे कई बार खाया होगा, लेकिन बता दें कि रोटी या पराठे के साथ भी यह खट्टी-मीठी चटनी बेहद जायकेदार लगती है। इसे आप कचौड़ी या पकौड़ों के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- स्वाद का लगाना है तड़का, तो खाने के साथ परोसें ये 5 तरह के चटनी