Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Healthy Breakfast: दलिया-पोहा खाकर हो चुके हैं बोर, तो नाश्ते में खाएं सूजी से बनने वाले ये 5 तरह के व्यंजन

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 09:49 PM (IST)

    सूजी के सेवन से कोलेस्ट्रोल से लेकर एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं भी कोसो दूर रहती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इसकी मदद से बनाए जाने वाले 5 तरह के ब्रे ...और पढ़ें

    सूजी से बनाएं ये 5 तरह का नाश्ता, दिन की शुरुआत हो जाएगी मस्त
    सूजी से बनाएं ये 5 तरह का नाश्ता, दिन की शुरुआत हो जाएगी मस्त

    HighLights

    1. ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाया जाए, तो दिनभर हाजमा दुरुस्त रहता है।
    2. सूजी से बनने वाला नाश्ता खाकर आपको ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
    3. चटपटे से लेकर मीठे तक, सूजी से बनने वाले ब्रेकफास्ट में हर एक स्वाद का ख्याल रखा जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Healthy Breakfast: नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने को मिल जाए, तो पूरा दिन खुशनुमा बीतता है। ऐसे में अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत पोहा या दलिया से करके थक चुके हैं, और कुछ अलग हटकर खाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको नाश्ते के तौर पर सूजी से बनने वाली 5 ऐसी चीजें बताएंगे, जिन्हें बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी शौक से खाएंगे। आइए बिना देर किए जान लीजिए इनके बारे में।

    उपमा (Upma)

    आप नाश्ते में सूजी की मदद से स्वादिष्ट उपमा बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सब्जियां चाहिए होंगी, जैसे- गाजर, मटर, प्याज और टमाटर आदि। बता दें, इसके लिए आपको सिर्फ किचन में मिलने वाले सामान्य मसाले ही चाहिए, और इन्हीं से आप ब्रेकफास्ट में टेस्टी उपमा ट्राई कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर बनाना ब्रेड, खाकर कहेंगे यम्मी!

    उपमा रोल (Upma Roll)

    ब्रेकफास्ट में आप उपमा रोल बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए उपमा को आलू, चाट मसाला, नमक, हरा धनिया और किचन के कुछ कॉमन मसालों के साथ मिलाना होगा, और इन्हें बॉल का शेप देकर कढ़ाई या एयरफ्रायर में तल लेना होगा। बता दें, ये क्रिस्पी बॉल्स आपको लंबे समय तक फुल तो रखेंगे ही, साथ ही ये खाने में भी बेहद लाजवाब होंगे।

    रवा ढोकला (Rava Dhokla)

    सूजी से बनने वाले व्यंजनों की मदद से आप अपने कैलोरी इनटेक को भी कम कर सकते हैं, जो कि वेट लॉस के लिए जरूरी होता है। ब्रेकफास्ट में रवा ढोकला भी एक परफेस्ट ऑप्शन है, जिसे तैयार करने के लिए आपको सूजी, अदरक, मिर्ची का पेस्ट, खट्टी दही, बेकिंग सोडा, और तड़के के लिए कढी पत्ता, हरी मिर्च राई और धनिया चाहिए होगा।

    खबरें और भी

    रवा इडली (Rava Idli)

    सॉफ्ट और स्पंजी रवा इडली भी आपके दिन की शुरुआत के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप नारियल की चटनी या सांभर के साथ भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए चाहिए होता है- दही, बेकिंग सोडा और स्वादानुसार नमक।

    रवा पराठा (Rava Paratha)

    रवा पराठा भी ब्रेकफास्ट में खाना बढ़िया रहता है। ये लाइट फूड तो होता ही है, साथ ही ये स्वादिष्ट भी काफी होता है। इसे बनाने के लिए आपको सूजी, मेथी पत्ते, अजवाइन, हींग और स्वादानुसार नमक चाहिए होगा। इसे अचार, चटनी या फिर किसी भी सब्जी के साथ खाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- आपके बच्चे भी सब्जियां खाने में करते हैं नखरें, तो घर पर भी बनाएं उनके लिए ये टेस्टी जैम

    Picture Courtesy: Freepik