Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Steamed Breakfast: वेट लॉस जर्नी के लिए खोज रहे हैं परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन, तो ट्राई करें ये 5 स्टीम्ड डिशेज

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 03:16 PM (IST)

    इन दिनों कई लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसे में अपना वजन मेंटेन रखने के लिए लोग अक्सर डाइटिंग करते हैं। हालांकि डाइटिंग के दौरान दिनभर खाने के ल ...और पढ़ें

    वेट लॉस के लिए परफेक्ट हैं ये ब्रेकफास्ट ऑप्शन
    वेट लॉस के लिए परफेक्ट हैं ये ब्रेकफास्ट ऑप्शन

    HighLights

    1. सर्दियों में अक्सर कई वजहों से वजन बढ़ने लगता है।
    2. ऐसे में इस मौसम अपना वजन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है।
    3. आप कुछ स्टीम्ड ब्रेकफास्ट ट्राई कर अपना वटन मेंटेन कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों में अक्सर अपने वजन को बनाए रखना काफी मुश्किल होता है। इस मौसम में अक्सर भूख ज्यादा लगती है और फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, जिसकी वजह से हमारा वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में अपना वजन मेंटेन रखने के लिए खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। वेट मेंटेन करने के लिए फॉलो की जाने वाली डाइट में दिनभर खाने के लिए कई सारे विकल्प होते हैं, लेकिन सुबह के नाश्ते के लिए अक्सर काफी सोचना पड़ता है।

    अगर आप भी अपना वेट कंट्रोल करने की कोशिश में लगे हुए हैं और इसके लिए कोई परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे नाश्ते के लिए कुछ ऐसी स्टीम्ड डिशेज, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही आपके वेट लॉस जर्नी में भी आपका साथ देंगी।

    यह भी पढ़ें- पहली बार करीब 100 साल पहले बनाई गई थी रवा इडली, सेकंड वर्ल्ड वॉर से जुड़ा है इसका दिलचस्प इतिहास

    ढोकला

    ढोकला एक मशहूर गुजराती डिश है, जिसे देशभर में बड़े चाव से खाया जाता है। इसे बेसन के घोल से बनाया जाता है। भाप में पका होने की वजह से यह आपको बड़ी संख्या में कैलोरी बचाने में मदद करता है। चूंकि इसे डीप फ्राई नहीं किया जाता है, इसलिए इसमें कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इसे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला बेसन और दही प्रोटीन और कैल्शियम का बढ़िया स्रोत होते हैं।

    इडली

    देशभर में दक्षिण भारतीय व्यंजनों को बड़े चाव से खाया जाता है। भारत में मिलने वाले ज्यादातर स्नैक्स के विपरीत इडली को तेल में तला नहीं जाता है। यही वजह है कि यह वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए एक बढ़िया ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसमें चिकनाई की मात्रा बहुत कम होती है, इसलिए कैलोरी भी काफी कम होती है।

    खबरें और भी

    सिद्दू

    सिद्दू एक क्लासिक हिमाचली स्टीम्ड डिश है, जिसमें पारंपरिक रूप से ब्रेड का आटा तैयार करने के लिए मैदा, खमीर, घी और नमक का इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे थोड़ा हेल्दी बनाने के लिए मैदे की जगह आटे का उपयोग कर सकते हैं। मीठे या नमकीन सिद्दू का आनंद नाश्ते या शाम के नाश्ते के रूप में लिया जा सकता है। 

    दाल फर्रा

    यह एक एक स्वादिष्ट उत्तर भारतीय दाल पकौड़ी, दोपहर के भोजन या फिर नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले स्टीम्ड पकौड़े में स्टफिंग के लिए दाल के स्वादिष्ट मिश्रण का इस्तेमाल होता है। आम तौर पर चना, उड़द और मटर दाल के साथ बनाया जाने वाला फर्रा स्वास्थ्य और स्वाद दोनों के लिए बहुत अच्छा होता है।

    पाथोली

    पाथोली एक स्टीम्ड मिठाई है ,जो मैंगलोर और इसके आसपास क्षेत्रों में त्योहारों के दौरान बनाई जाती है। इसे चावल, सूखे नारियल, गुड़ और इलायची पाउडर से बने मीठे पेस्ट को पत्ते पर फैलाकर बनाया जाता है।

    यह भी पढ़ें- दुनिया की नंबर वन डेयरी ड्रिंक्स बनी भारत की Mango Lassi, इन दो डिंक्स ने भी लिस्ट में बनाई जगह

    Picture Courtesy: Freepik