यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Diabetes के मरीजों के लिए खोज रहे हैं हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, तो ये 4 डिशेज साबित होंगे बढ़िया ऑप्शन
डायबिटीज (Diabetes) एक लाइलाज बीमारी है जो दुनियाभर में कई लोगों को प्रभावित कर रही है। इसे दवाओं और सही खानपान की मदद से कंट्रोल किया जाता है। इस दौर ...और पढ़ें

HighLights
- डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है।
- इसे दवाओं और सही खानपान की मदद से काफी हद तक कंट्रोल किया जाता है।
- ऐसे में आप ब्रेकफास्ट के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज (Diabetes) होने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है कि इसे कंट्रोल में रखने के लिए सही खानपान का ध्यान रखना। डायबिटीज में खानपान को लेकर कई गई एक भी छोटी सी गलती आपके स्वास्थ्य के साथ बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसलिए डायबिटिक व्यक्ति का खाना बनाते समय कई सारी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान यह तय करना कि ऐसा क्या बनाएं, जो टेस्टी होने के साथ ही पौष्टिक भी हो, काफा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं ऐसी आसान सी डायबिटिक फ्रेंडली ब्रेकफास्ट रेसिपी, जो आप निश्चिंत होकर बना सकते हैं और घर में सभी को खिला भी सकते हैं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में रखना चाहते हैं अपना पाचन दुरुस्त, तो इन फूड्स को जरूर करें डाइट में शामिल
मूंग दाल चिला
इसे बनाने के लिए मूंग दाल का पाउडर बना लें। पाउडर को पानी में भिगो दें। इसमें बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी धनिया और हरी मिर्च डालें। नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डाल कर मिक्स करें। अब तवा पर फटाफट चीला तैयार करें। झटपट मूंग दाल चीला तैयार है।
स्प्राउट पापड़ सलाद
सबसे पहले चना और खड़ी मूंग भिगो दें। अब भीगे हुए चने और खड़ी मूंग को अंकुरित होने दें। फिर अंकुरित चना और मूंग में बारीक कटी प्याज, टमाटर, खीरा, हरी धनिया और हरी मिर्च डालें। चाट मसाला, नमक और जीरा पाउडर डाल कर मिक्स करें। पापड़ को आग पर भूनें। इसके ऊपर तैयार मिक्स रखें और हरी चटनी ऊपर से स्प्रेड कर के सर्व करें।
सलाद वाली दाल
इसे बनाने के लिए हल्दी नमक डाल कर दाल पका लें। इसके बाद कटोरे में प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, हरी धनिया, भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें। अमचूर या चाट मसाला भी डाल सकते हैं। इस तैयार मिक्स में दाल डालें और चम्मच से मिलाएं। खीरा और प्याज के क्रंची टुकड़े दाल के बीच में आएंगे तो ये दाल में बहुत ही अलग स्वाद देता है। इसे और पौष्टिक बनाना हो पालक वाली दाल बनाएं।
खबरें और भी
रागी चीला
रागी पाउडर में बारीक कटी प्याज, नमक, जीरा, हरी मिर्च और हरी धनिया डालें। अब एक चम्मच घी में तवा पर इसका चीला बनाएं। रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है, जिससे डायबिटिक पेशेंट के लिए ये एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प बन जाता है।
यह भी पढ़ें- सुबह ब्रेकफास्ट या टिफिन के लिए मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी पालक कॉर्न चीला
Picture Courtesy: Freepik