National Mango Day: आम से हर बार वही मैंगो शेक क्यों? इस बार ट्राई करें ये 2 शेफ-स्टाइल इंटरनेशनल रेसिपीज
ब्रेकफास्ट और शाम के स्नैक्स में ट्राई करें आम की ये 2 झटपट रेसिपीज, यकीन माने इन दोनों डिशेज का स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी। ...और पढ़ें

आम से बनने वाली दो इंटरनेशनल डिशेज (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियां शुरू होते ही सबको आम का इंतजार रहता है क्योंकि आम भारत का पहला प्यार है। दशहरी, लंगड़ा, हापुस और तोतापुरी जैसी 1000 से ज्यादा वैरायटी वाला आम पोषक तत्वों का पॉवरहाउस माना जाता है। गर्मियों की मिठास आम से है और आज इसी फल का नेशनल डे भी है। जी हां, 22 जुलाई को पूरी दुनिया नेशनल मैंगो डे मना रही है। ऐसे में आइए इस खास दिन पर आम से ही कुछ खास रेसिपी बनाकर सेलिब्रेट करते हैं।
मैंगो ब्रुशेट्टा
मैंगो ब्रुशेट्टा एक इटैलियन ऐपेटाइजर है जिसे बनाना बहुत ही आसान है:
2 बड़े पके हुए आम
3 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
10-12 तुलसी के पत्ते
1/8 काली मिर्च पाउडर
1 लहसुन की कली (बारीक कटी)
1/8 चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
2-3 ब्रेड
विधि
एक बड़े कटोरे में आम के टुकड़े, तुलसी के पत्ते, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस और काली मिर्च अच्छे से मिक्स करके थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
तवे पर ऑलिव ऑयल डालकर हल्का चिकना करें और उसपर ब्रेड को दोनों तरफ तेल लगाकर सेकें। हल्के ब्राउन और क्रिस्पी हो जाने पर तवे से उतार लें।
अब इस ब्रेड पर मैंगो साल्सा डालें और उसे फैला दें। आप चाहें तो थोड़ा सा ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं।
आपका इटैलियन मैंगो ब्रुशेट्टा तैयार है।
वॉटरमेलन मैंगो सेविचे
वॉटरमेलन मैंगो सेविचे मीठी और चटपटी सलाद रेसिपी है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
2-3 कप बिना बीज वाले तरबूज के टुकड़े
1 कप पका हुआ आम
1 कप खीरा
1/4 कप लंबाई में कटी प्याज
1 तीखी हरी मिर्च (कटी हुई)
1/3 कप नींबू का रस
2 बड़े चम्मच संतरे का जूस
स्वादानुसार काला नमक
विधि
सबसे पहले एक बड़े से बाउल में प्याज और हरी मिर्च पर ऊपर से संतरे और नींबू का रस डालें। फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
इस स्टेप में उसी कटोरे में खीरा, आम और तरबूज के टुकड़े डालकर मिला लेने है।
अब ऊपर से काला नमक छिड़कें और हल्के हाथ से मिक्स कर लें।
थोड़ी देर फ्रिज में रख दें ताकि सलाद में मसालों का टेस्ट आ सके।
आपकी हेल्दी और टेस्टी लैटिन अमेरिकन मैंगो डिश तैयार है, वो भी इंडियन स्टाइल में। इसे सुबह या शाम के स्नैक्स में सर्व करें।