Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संजू सैमसन का देसी चीट मील: फास्ट फूड छोड़ चुनी केरल की मशहूर डिश, जानिए क्या है पझंकंजी

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 06:57 PM (IST)

    टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन ने अपनी जीत का जश्न फास्ट फूड की बजाय केरल की पारंपरिक 'पझंकंजी' खाकर मनाया। ...और पढ़ें

    संजू सैमसन का देसी चीट मील, जानिए क्या है पझंकंजी (Picture Credit- AI Generated)

    संजू सैमसन का देसी चीट मील, जानिए क्या है पझंकंजी (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद से ही संजू सैमसन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब उनके पर्सनल शेफ ने उनसे जुड़ा एक खुलासा किया है। 

    उन्होंने बताया कि लगातार तीन महीने की सख्त और उबाऊ डाइट के बाद, जब अपनी शानदार जीत का जश्न मनाने की बारी आई, तो संजू ने किसी महंगे रेस्टोरेंट के पिज्जा या बर्गर की नहीं, बल्कि अपने घर (केरल) के एक बेहद सादे व्यंजन की फरमाइश की! उनके शेफ सुरेश पिल्लई ने बताया कि संजू ने अपना डाइट प्लान केरल की मशहूर 'पझंकंजी' (Pazhankanji), फ्राई मछली, कप्पा और चम्मनथी खाकर तोड़ा।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Suresh Pillai (@chef_pillai)

    क्या है यह 'पझंकंजी'?

    पझंकंजी कोई फैंसी या मसालेदार डिश नहीं, बल्कि यह एक सादा व्यंजन है, जिसे फर्मेंटेड चावल से बनाया जाता है। यह रात के बचे हुए चावलों से बनी एक कमाल की डिश है, जिसे आप 'खमीर वाले चावल' भी कह सकते हैं। यह केरल के हर घर का एक पारंपरिक और बेहद पौष्टिक खाना है।

    पझंकंजी के फायदे

    Pazhankanji

    घर पर कैसे बनाएं पारंपरिक पझंकंजी?

    इसे बनाना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। यह बस कुछ चीजों को सही तरीके से मिलाने से ही आसानी से बन जाता है। आप इसे आसानी से इस तरीके से अपने घर पर बना सकते हैं:

    जरूरी सामग्री:

    • 1 कटोरी रात के बचे हुए चावल 
    • पानी (इतना कि चावल पूरी तरह डूब जाएं)
    • 2-3 बड़े चम्मच गाढ़ा दही या छाछ
    • 3-4 छोटे प्याज (हल्के कुटे हुए)
    • 1-2 हरी मिर्च (बारीक कुटी हुई)
    • नमक स्वादानुसार

    बनाने का तरीका

    • सबसे पहले बचे हुए चावलों को एक गहरे बर्तन में डालें। अब इसमें सामान्य तापमान वाला इतना पानी डालें कि चावल पूरी तरह डूब जाएं।
    • बर्तन को ढक्कन से ढक दें और रात भर (करीब 8 से 12 घंटे) के लिए रसोई में ही बिना छेड़े छोड़ दें।
    • अगली सुबह आप देखेंगे कि पानी थोड़ा धुंधला हो गया है और इसमें से हल्की-हल्की खट्टी महक आ रही है। इस पानी को भूलकर भी न फेंकें, क्योंकि इसी में सारा पोषण है।
    • इसी खमीर वाले चावल और पानी के मिश्रण में दही या छाछ सीधे डाल दें।
    • अब इसमें कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें। अपने साफ हाथों या करछी से चावलों को हल्का सा मैश करते हुए सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
    • आपकी पझंकंजी तैयार है! इसे ठंडा-ठंडा ही खाएं।

    खास टिप: अगर आप इसका स्वाद दोगुना करना चाहते हैं, तो इस पझंकंजी को भुने हुए पापड़, फ्राई मछली के एक टुकड़े, तीखे आम के अचार और उबले हुए कप्पा (टैपिओका) के साथ मजे से खाएं।

    यह भी पढ़ें- इडली-डोसा भूल जाएंगे, जब थाली में परोसा जाएगा केरल का मशहूर 'अप्पम', सेहत के साथ स्वाद में भी लाजवाब

    यह भी पढ़ें- चावल के आटे से नहीं, सूजी से बनाएं बिहार के मशहूर फरे, यहां पढ़ें बनाने की आसान रेसिपी

    खबरें और भी