Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिसे आप आइसक्रीम समझ रहे हैं, कहीं वह 'फ्रोजन डेजर्ट' तो नहीं? इन तरीकों से पहचानें दोनों में असली अंतर

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:28 AM (IST)

    आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन ये दोनों काफी अलग हैं। ...और पढ़ें

    फ्रोजन डेजर्ट से कैसे अलग है आइसक्रीम? (Picture Courtesy: Freepik)

    फ्रोजन डेजर्ट से कैसे अलग है आइसक्रीम? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम चाहे कोई भी हो ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं होता, लेकिन जिसे आप आइसक्रीम समझकर खा रहे हैं, कहीं वो फ्रोजन डेजर्ट तो नहीं? जी हां, हर ठंडी डेजर्ट जिसे आप आइसक्रीम समझ रहे हैं, वो आइसक्रीम नहीं है। 

    फ्रोजन डेजर्ट्स आइसक्रीम से काफी अलग होते हैं, लेकिन अक्सर लोग इन्हें एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं। देखने और स्वाद में लगभग एक जैसी लगने वाली ये दो चीजें एक दूसरे से काफी अलग होती हैं। आइए जानें कि आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट में क्या अंतर है और आप कैसे इनकी पहचान कर सकते हैं?

    सामग्री में अंतर

    आइसक्रीम और फोजन डेजर्ट के बीच सबसे बड़ा अंतर इनमें इस्तेमाल होने वाला फैट का है। आइसक्रीम दूध, क्रीम और मिल्क फैट से बनाई जाती है। इसलिए किसी भी फ्रोजन डेजर्ट को आइसक्रीम कहलाने के लिए उसमें कम से कम 10% मिल्क फैट होना चाहिए। वहीं फ्रोजन डेजर्ट में दूध की जगह वेजिटेबल ऑयल या वेजिटेबल फैट, जैसे पाम ऑयल या पाम कर्नल ऑयल का इस्तेमाल होता है। इसमें मिल्क सॉलिड्स डाले जाते हैं, लेकिन मिल्क फैट का इस्तेमाल नहीं होता। 

    स्वाद और बनावट का फर्क

    मिल्क फैट इस्तेमाल होने की वजह से आइसक्रीम ज्यादा मलाईदार, रिच और चिकनी होती है। आइसक्रीम मुंह में आसानी से घुल जाती है। वहीं फ्रोजन डेजर्ट हल्का चिपचिपा या तेल जैसा एहसास दे सकता है। साथ ही, वेजिटेबल फैट का मेल्टिंग पॉइन्ट डेयरी फैट से थोड़ा अलग होता है। 

    खबरें और भी

    FSSAI के नियम और पैकेट पर लेबलिंग

    कंज्यूमर्स के साथ किसी तरह का धोखा न हो, इसलिए कंपनियों को पैकेट पर साफ तौर पर लिखना होता है कि यह प्रोडक्ट आइसक्रीम है या फ्रोजन डेजर्ट। अगर उसमें 0.5% से ज्यादा वेजिटेबल ऑयल इस्तेमाल हुआ है, तो उसे आइसक्रीम के नाम से नहीं, बल्कि फ्रोजन डेजर्ट के नाम से ही बेचा जा सकता है। 

    कीमत में अंतर

    वेजिटेबल ऑयल डेयरी फैट की तुलना में काफी सस्ता होता है। इसलिए फ्रोजन डेजर्ट कंपनियों के लिए काफी किफायती होता है और इसकी कीमत भी कम होती है। वहीं आइसक्रीम में मिल्क फैट का इस्तेमाल होता है। इसलिए इसकी कीमत फ्रोजन डेजर्ट से ज्यादा होती है। 

    खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

    जब भी आप बाजार से पैक खरीदें, तो डिब्बे के सामने या पीछे इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट ध्यान से पढ़ें। अगर सामग्री में पाम ऑयल या वेजिटेबल ऑयल है, तो ये फ्रोजन डेजर्ट है और अगर मिल्क फैट है, तो आइसक्रीम। साथ ही, पैक पर लिखा भी होगा कि ये फ्रोजन डेजर्ट है।