Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    प्याज काटते समय आंखों से क्यों बहने लगते हैं आंसू? आसान भाषा में समझिए इसका साइंस

    Updated: Tue, 27 May 2025 03:22 PM (IST)

    क्या आपको मालूम है कि जब आप प्याज काटते हैं तो आपकी आंखों से अपने आप आंसू क्यों बहने लगते हैं (Why Do Onions Make You Cry) जैसे फिल्म का कोई इमोशनल सी ...और पढ़ें

    प्याज काटने पर आंखों से क्यों निकलते हैं आंसू? (Image Source: Freepik)
    प्याज काटने पर आंखों से क्यों निकलते हैं आंसू? (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. प्याज काटते समय अक्सर लोगों की आंखों से आंसू बहने लगते हैं।
    2. प्याज कटने पर एक गैस छोड़ता है जिससे आंखों में जलन होती है।
    3. यह जलन आंखों को आंसू बहाने पर मजबूर करती है, जो एक 'सेल्फ डिफेंस' रिएक्शन है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्याज काटने पर आंखों से आंसू बहना इतना आम है कि ज्यादातर लोगों ने इसे रसोई का एक हिस्सा ही मान लिया है, मगर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है (Why Do Onions Make You Cry)? क्या प्याज हमें रुलाना चाहता है या फिर इसके पीछे कोई साइंटिफिक कारण भी छिपा है? आइए यहां आपको आसान भाषा में साइंस का यह दिलचस्प फैक्ट समझाते हैं।

    प्याज और उसका सेल्फ डिफेंस

    दरअसल, प्याज अपने आप को जानवरों और कीड़ों से बचाने के लिए एक खास केमिकल 'सेल्फ डिफेंस' का इस्तेमाल करता है। जब हम प्याज काटते हैं, तो हम उसके सेल्स को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। अब चूंकि, इन कोशिकाओं के अंदर कुछ खास एंजाइम छिपे होते हैं, जो कि प्याज काटे जाने पर तुरंत एक्टिव हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- इटालियन लोग Pasta उबालते समय उसे तोड़ते क्यों नहीं... क्या आप जानते हैं इसकी वजह?

    इस वजह से आते हैं आंसू

    जैसे ही हम प्याज को काटते हैं, ये एंजाइम और सल्फर एंजाइम एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं। इस केमिकल प्रोसेस के कारण एक गैस बनती है, जो आसानी से हवा में घुल जाती है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में सिन-प्रोपेनेथियल एस-ऑक्साइड (Syn-propanethial S-oxide) कहते हैं। बता दें, यही वो मेन कल्प्रिट है जो हमारी आंखों में जलन पैदा करता है।

    आंखों तक पहुंच और रिएक्शन

    यह गैस हवा में फैलकर हमारी आंखों तक पहुंचती है। बता दें, हमारी आंखों में एक पतली तरल परत होती है, जिसे अश्रु फिल्म कहते हैं। जब सिन-प्रोपेनेथियल एस-ऑक्साइड गैस इस अश्रु फिल्म के संपर्क में आती है, तो यह उसमें घुल जाती है और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे हल्के जलन पैदा करने वाले एंजाइम में बदल जाती है।

    खबरें और भी

    आंखों का डिफेंस सिस्टम

    हमारी आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं, इसलिए जब उन्हें किसी भी तरह की जलन या खतरे का एहसास होता है, तो वे तुरंत अपने डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर देती हैं। इस सिचुएशन में, आंखों की अश्रु ग्रंथियां (Tear Glands) ज्यादा मात्रा में आंसू बनाना शुरू कर देती हैं।

    इन आंसुओं का मकसद आंखों में प्रवेश करके वाले जलन पैदा करने वाले पदार्थ को बाहर निकालना होता है, ठीक वैसे ही जैसे धूल का कण आंख में जाने पर होता है। इसलिए, अगली बार जब आप प्याज काटते समय रोने लगें, तो जान लीजिए कि यह आपकी आंखों का खुद को बचाने का एक नेचुरल तरीका है।

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में लोगों को खूब पसंद आ रही है Matcha, इन रेसिपीज से बनाएं 3 खास माचा ड्रिंक्स

    Source:

    • Mayo Clinic: https://newsnetwork.mayoclinic.org/discussion/mayo-clinic-minute-why-do-onions-make-you-cry/