Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आंखों में होने वाली जलन या दर्द को भूलकर न करें अनदेखा, इन 5 समस्याओं का हो सकता है संकेत

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 07:31 AM (IST)

    आंखों में दर्द या जलन के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से कुछ सामान्य और कुछ गंभीर भी होते हैं। अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है या लक्षण गंभीर होते जा र ...और पढ़ें

    आंखों में होने वाली जलन और दर्द के पीछे 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार (Image Source: Freepik)
    आंखों में होने वाली जलन और दर्द के पीछे 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. आज के लाइफस्टाइल में कंप्यूटर या स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है।
    2. लगातार कंप्यूटर पर काम करने से आंखों की मांसपेशियों में तनाव पैदा होता है।
    3. आंखों में होने वाली जलन और दर्द को नजरअंदाज करने से समस्या बढ़ सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Causes of Eye Pain And Burning: आंखों में दर्द या जलन महसूस होना आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है। यह कई कारणों से हो सकती है, जैसे ज्यादा समय तक स्क्रीन देखना, धूल-मिट्टी या प्रदूषण के संपर्क में आना या फिर आंखों से जुड़ी कोई समस्या। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि अगर आपको लगातार आंखों में जलन या दर्द महसूस हो रहा है, तो इसके पीछे कौन-सी 5 वजहें (Symptoms Of Eye Problems) जिम्मेदार हो सकती हैं। आइए जानें।

    डिजिटल आई स्ट्रेन

    कंप्यूटर, मोबाइल और टैबलेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से हमारी आंखें काफी ड्राई हो जाती हैं। इससे आंखों में जलन, दर्द और धुंधला दिखाई देने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसे डिजिटल आई स्ट्रेन कहते हैं, जिससे बचने के लिए हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें। इसके अलावा, स्क्रीन की रोशनी को कम करना, आंखों को नम रखने के लिए नियमित रूप से पलकें झपकाना और नीली रोशनी वाले चश्मे का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद होता है।

    आंखों में इन्फेक्शन

    आंखों के दर्द और जलन कई कारणों से हो सकते हैं, जिनमें से कुछ आई इन्फेक्शन भी शामिल हैं। कंजंक्टिवाइटिस और यूवाइटिस जैसी समस्याएं आंखों में रेजनेस, पानी बहना और धुंधलापन पैदा कर सकती हैं। कंजंक्टिवाइटिस में आमतौर पर आंखें लाल और सूजी हुई दिखती हैं, जबकि यूवाइटिस में आंख के अंदर की परतें सूज जाती हैं। इन दोनों ही स्थितियों में आंखों में दर्द और रोशनी के प्रति संवेदनशीलता भी हो सकती है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो बिना देर किए आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें- आंखों का रखना चाहते हैं ख्याल, तो इन आदतों को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा

    आई एलर्जी

    हमारे आस-पास मौजूद धूल, पराग कण या अन्य एलर्जन्स (ऐसी चीजें जिनसे एलर्जी होती है) अक्सर आंखों में जलन, दर्द और खुजली पैदा करते हैं। एलर्जिक रिएक्शन के चलते आंखें लाल हो जाती हैं और सूज जाती हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी आंखों की समस्या एलर्जी के कारण हो रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वे आपके लिए एलर्जी की सही दवा लिख सकते हैं।

    खबरें और भी

    ड्राई आई

    आंखों में नमी की कमी यानी सूखी आंखें, एक आम समस्या है। जब आंसू पर्याप्त मात्रा में नहीं बनते या बहुत जल्दी सूख जाते हैं, तो आंखों की सतह पर रगड़न होती है जिससे दर्द, जलन और धुंधला दिखाई देना जैसी समस्याएं होती हैं। ये समस्या अक्सर एयर कंडीशनिंग, हीटिंग सिस्टम या लंबे समय तक डिजिटल डिवाइसों का यूज करने से होती है। ड्राई आई के इलाज के लिए आमतौर पर आर्टिफिशियल टियर्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो आंखों को नमी पहुंचाकर दर्द और जलन से राहत दिलाते हैं।

    गंभीर समस्याएं

    आंखों में दर्द और जलन हमेशा मामूली समस्या नहीं होती। कई बार ये गंभीर बीमारियों जैसे ग्लूकोमा या रेटिनल डिस्ट्रॉफी का संकेत भी हो सकता है। अगर आपको अचानक तेज दर्द, धुंधला दिखना, रोशनी में चकाचौंध या आंखों की रोशनी में कोई अन्य बदलाव महसूस हो, तो तुरंत आंख स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। जल्दी इलाज से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- आंखों से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकते हैं ये लक्षण, भारी पड़ सकती है इनकी अनदेखी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।