रेस्टोरेंट जैसा उत्तपम घर पर क्यों नहीं बनता? पक्का कर रहे होंगे ये 4 गलतियां, नोट करें सही तरीका
रेस्टोरेंट में मिलने वाला वो जालीदार, रुई जैसा मुलायम और क्रंची सब्जियों से सजा उत्तपम देखकर ही भूख दोगुनी हो जाती है। ...और पढ़ें

सॉफ्ट और नॉन-स्टिकी उत्तपम बनाने का 'मास्टर गाइड' (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी को साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद होता है, खासकर जब बात 'उत्तपम' की हो। बाहर से क्रिस्पी, अंदर से रुई जैसा मुलायम और ऊपर से क्रंची सब्जियों से भरा हुआ रेस्टोरेंट वाला उत्तपम देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन जब हम इसे घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, तो अक्सर यह या तो तवे पर चिपक जाता है या फिर अंदर से कच्चा रह जाता है।
आखिर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और टेक्सचर घर पर क्यों नहीं आता? असल में, जाने-अनजाने में हम कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। आइए जानते हैं वो 4 गलतियां कौन-सी हैं और इन्हें सुधारने का सही तरीका क्या है।

(Image Source: AI-Generated)
उत्तपम बनाते समय लोग करते हैं ये 4 गलतियां
बैटर का बहुत पतला होना
सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वो है डोसा और उत्तपम के बैटर को एक जैसा समझना। डोसे का बैटर थोड़ा पतला होता है ताकि वह आसानी से फैल सके, लेकिन उत्तपम का बैटर थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए। अगर बैटर बहुत पतला होगा, तो उत्तपम स्पंजी नहीं बनेगा और न ही उसमें वह जालीदार टेक्सचर आएगा।
तवे के तापमान पर ध्यान न देना
रेस्टोरेंट में शेफ तवे के तापमान को बहुत अच्छे से कंट्रोल करते हैं। अगर आप बहुत ज्यादा गर्म तवे पर बैटर डालेंगे, तो उत्तपम नीचे से जल जाएगा और अंदर से कच्चा रहेगा। वहीं, अगर तवा बहुत ठंडा होगा, तो उत्तपम तवे पर चिपक जाएगा और रबर जैसा सख्त हो जाएगा।
डोसे की तरह बिल्कुल पतला फैलाना
कई लोग उत्तपम के बैटर को तवे पर डालते ही उसे डोसे की तरह गोल-गोल और बिल्कुल पतला फैलाने लगते हैं। उत्तपम की खासियत ही उसकी मोटाई है। इसे पैनकेक की तरह थोड़ा मोटा रखना होता है ताकि अंदर से जाली बन सके।
खबरें और भी
सब्जियों को सही तरीके से न डालना
अक्सर लोग उत्तपम के ऊपर प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डाल तो देते हैं, लेकिन उसे दबाते नहीं हैं। नतीजा यह होता है कि जब आप उत्तपम को पलटते हैं, तो सारी सब्जियां तवे पर बिखर कर जल जाती हैं।
रेस्टोरेंट जैसा उत्तपम बनाने का सही तरीका
अगर आप चाहते हैं कि आपका उत्तपम एकदम परफेक्ट बने, तो अगली बार इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें:
- सही बैटर तैयार करें: उत्तपम का बैटर इडली के बैटर जैसा गाढ़ा होना चाहिए। इसे अच्छी तरह से खमीर होने दें। खमीर उठने से ही उत्तपम में जाली बनती है।
- तवे को तैयार करें: तवे को पहले तेज आंच पर गर्म करें। फिर उस पर पानी की कुछ बूंदें छिड़कें और एक साफ कपड़े या टिश्यू पेपर से पोंछ लें। इससे तवे का तापमान नॉर्मल हो जाएगा और उत्तपम चिपकेगा नहीं।
- मोटा फैलाएं: गैस की आंच को मीडियम करें। अब तवे के बीच में एक या दो चम्मच बैटर डालें और उसे बस हल्का सा ही फैलाएं। इसे मोटा ही रहने दें।
- सब्जियों को हल्का दबाएं: बैटर डालने के तुरंत बाद, जब वह ऊपर से थोड़ा गीला ही हो, तब अपनी मनपसंद बारीक कटी हुई सब्जियां (प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया) डाल दें। अब एक चम्मच की मदद से सब्जियों को हल्के हाथ से बैटर में दबा दें।
- ढककर पकाएं: उत्तपम के किनारों पर थोड़ा-सा तेल या बटर डालें। अब इसे 1-2 मिनट के लिए ढक्कन से ढक दें। भाप की वजह से उत्तपम अंदर तक अच्छे से पक जाएगा और सब्जियां भी सॉफ्ट हो जाएंगी।
- पलट कर सेंकें: जब ऊपर की परत थोड़ी सूख जाए और नीचे से सुनहरा रंग आ जाए, तो इसे सावधानी से पलटें और दूसरी तरफ से भी हल्का-सा सेंक लें।
यह भी पढ़ें- इडली-डोसा भूल जाएंगे, जब थाली में परोसा जाएगा केरल का मशहूर 'अप्पम', सेहत के साथ स्वाद में भी लाजवाब