Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: आमरस डोसा से लेकर आइसक्रीम के पकौड़ों तक, ये थे इस साल के अजीब फूड कॉम्बिनेशन्स

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 01:55 PM (IST)

    साल 2023 खत्म होने वाला है। जाते-जाते इस साल ने फूड लवर्स को कई अनोखे एक्सपीरिएंस दिए। सोशल मीडिया पर इस साल काफी अजीब फूड कॉम्बिनेशन्स देखने को मिले ...और पढ़ें

    इस साल देखने मिले ये अजीब फूड आइटम्स
    इस साल देखने मिले ये अजीब फूड आइटम्स

    HighLights

    1. इस साल काफी अलग और अजीब तरह के फूड आइटम्स देखने को मिले।
    2. चॉकलेट आमलेट और ओरिओ के पकौड़ों नें सोशल मीडिया पर अपनी ओर लोगों का खूब ध्यान खींचा।
    3. फैंटा मैगी के रूप में मैगी बनाने का एक नया तरीका सामने आया।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: हर साल अपने साथ कई नए अनुभव और यादें देकर जाता है। इस साल 2023 में भी कई सारी ऐसे चीजें देखने मिली, जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इन नई चीजों की लिस्ट में कई ऐसी हैं, जो लोगों को खूब पसंद आई, तो साथ ही, कुछ ऐसी भी हैं जिनसे लोगों के होश हो उड़ गए। इस साल ऐसे ही कई अजीबो गरीब फूड कॉम्बिनेशन ने लोगों को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं किन अजीब फूड कॉम्बिनेशन्स ने इस साल लोगों की दिलचस्पी जगाई।

    फैन्टा मैगी

    सबकी फेवरेट मैगी का इस साल एक नया ही रूप देखने को मिला है। वैसे तो, मैगी को कई प्रकार से बनाया जाता है, जैसे- फ्राइड मैगी, वेजिटेबल मैगी, अंडा मैगी आदि, लेकिन इस साल सोशल मीडिया पर एक अनोखी मैगी वायरल हो रही थी। वह है फैन्टा मैगी। जी हां! इस मैगी को फैन्टा में मिलाकर बनाया जाता है। इस मैगी की वजह से लोगों के काफी वियरड रिएक्शन देखने को मिले।

    यह भी पढ़ें: इस साल भारतीयों की पहली पसंद रही यह डिश, करीब 40 लाख बार की गई ऑर्डर

    ओरीयो के पकौड़े

    ओरीयो कुकीज बच्चों को काफी पसंद होती है। इस साल इसकी एक बहुत ही अनोखी डिश देखने को मिली। वैसे तो यह अपने मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ओरीयो के पकौड़ों ने सभी को चौंका दिया। बेसन में ओरीयो बिस्कुट को भरकर तला गया और इसके पकौड़े बनाए गए।

    आइसक्रीम के पकौड़े

    आइसक्रीम खाने में कितनी स्वादिष्ट होती है, यह तो आप जानते ही हैं। इसके अलग-अलग फ्लेवर्स लोगों का दिल लुभा लेते हैं, इन्हीं फ्लेवर्स में एक नया स्वाद जोड़ा आइसक्रीम के पकौड़ों ने। इस साल सोशल मीडिया पर यह आइसक्रीम के पकौड़े खूब वायरल हुए और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

    खबरें और भी

    डेरी मिल्क आमलेट

    डेरी मिल्क लोगों की फेवरेट चॉकलेट्स में से एक है, लेकिन लोगों ने इसके स्वाद के साथ कुछ नया करने का सोचा। इस साल सोशल मीडिया पर एक फूड स्टॉल में डेरी मिल्क का आमलेट बनाते हुए देखा गया। इस डिश पर लोगों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला।

    आमरस डोसा

    आमरस और डोसा ये दोनों डिशेज लोगों को खाने में काफी पसंद है, यह तो जानते हैं। लेकिन इस साल इन दोनों डिशेज को मिलाकर एक डिश बनाई गई, जिसका नाम है, आमरस डोसा। डोसे के ऊपर आमरस और चीज डालकर इस डिश को बनाया गया, जिसके बाद इंटरनेट पर यह खूब चर्चा का विषय बना।

    यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई यह रेसिपी, नाम सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

    Picture Courtesy: Instagram