Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yogurt vs Curd: योगर्ट खाएं या दही, जानिए सेहत के लिए क्या है ज्यादा सही

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 05:32 PM (GMT+05:30)

    योगर्ट और दही को कई लोग एक ही चीज समझते हैं। क्या आप जानते हैं कि ये दोनों अलग-अलग होते हैं। इन्हें अलग-अलग बनाता है इनका मेकिंग प्रोसेस। यही नहीं अगर ...और पढ़ें

    योगर्ट और दही में से क्या खाना है ज्यादा बेहतर?
    योगर्ट और दही में से क्या खाना है ज्यादा बेहतर?

    HighLights

    1. योगर्ट और दही, दोनों को तैयार करने का प्रोसेस अलग-अलग है।
    2. योगर्ट में कई फ्लेवर्स मिलते हैं जैसे- मैंगो, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी, जबकि दही नेचुरली एक जैसा ही रहता है।
    3. दही की तुलना में योगर्ट में ज्यादा प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Yogurt vs Curd: दही का सेवन कई लोग करते हैं। ये सिर्फ आपके खाने की थाली का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि इसे खाने से आपकी सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में आपने कई जगह देखा पढ़ा या सुना होगा। ऐसे में हम आपसे पूछें कि क्या आपने कभी योगर्ट खाया है? शायद कुछ लोग इसे दही का ही दूसरा नाम समझते हों, लेकिन आपको बता दें कि ये दोनों चीजें अलग हैं। अगर आपके मन भी इन दोनों को लेकर कन्फ्यूजन है या फिर आप ये जानना चाहते हैं कि दोनों में से किसे खाना सेहत के लिए ज्यादा सही है, तो हम इस आर्टिकल में उन सभी बातों का जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानें।

    मेकिंग प्रोसेस : योगर्ट vs दही

    दूध को नेचुरल तरीके से फर्मेंट करके दही तैयार किया जाता है। वहीं, दूसरी ओर बैक्टीरिया स्ट्रेन लैक्टोबैसिलस बुल्गारिकस और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस के जरिए योगर्ट को फर्मेंट करके बनाया जाता है। मार्केट में आपको कई फ्लेवर्स का योगर्ट देखने को मिल जाएगा, जैसे- मैंगो, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी। जबकि दही नेचुरली सफेद ही रहता है। जहां एक ओर योगर्ट इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट है, वहीं दूसरी तरफ दही को घर पर कोई भी तैयार कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- अंडा या पनीर, किसे खाने से मिलता है ज्यादा प्रोटीन?

    न्यूट्रिएंट्स : योगर्ट vs दही

    योगर्ट विटामिन बी12, कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा सोर्स होता है। वहीं, दूसरी तरफ दही विटामिन बी6, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। अगर गाय के दूध से दोनों की न्यूट्रिशन वैल्यू को समझें, तो पाएंगे कि 100 ग्राम योगर्ट में 5 ग्राम प्रोटीन, लगभग 65 कैलोरी और 7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं। वहीं, 100 ग्राम दही में 3 ग्राम प्रोटीन, करीबन 60 कैलोरी और 4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं।

    किसका सेवन है ज्यादा सही?

    योगर्ट का मेकिंग प्रोसेस ऐसा है कि इसमें दही से ज्यादा प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं। चूंकि इसे कई बैक्टीरिया डालकर तैयार किया जाता है। आपके इम्यूम सिस्टम के लिए दोनों ही बढ़िया हैं, लेकिन अगर बात पाचन की करें, तो दही ज्यादा बेहतर होता है। वहीं दूसरी तरफ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या या कोलेस्ट्रॉल को कम करने में योगर्ट काफी असरदार होता है। आप दोनों को ही अपनी डाइट का हिस्सा बेझिझक बना सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रोटी खाएं या चावल, जानिए क्या है आपकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर

    Picture Courtesy: Freepik