मामूली लगने वाली 3 आदतें चुपके-चुपके करती हैं किडनी डैमेज, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती
अनजाने में हम कई ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जिनका असर हमारी किडनी पर पड़ता है। इन आदतों में सुधार करके किडनी को हेल्दी रख सकते हैं। ...और पढ़ें
-1777437418216_m.webp)
अंदर ही अंदर किडनी को डैमेज कर देंगी ये आदतें (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि आपकी रोजमर्रा की कुछ आम आदतें जाने-अनजाने में आपकी किडनी को अंदर ही अंदर खोखला कर रही हैं? इन गलतियों की वजह से किडनी ठीक से फिल्टर नहीं कर पाती और शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं।
किडनी की बीमारियों का सबसे खौफनाक पहलू यह है कि ये एक साइलेंट किलर की तरह होती हैं; शुरुआत में इसके लक्षण इतने मामूली होते हैं कि लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। जब तक बीमारी पकड़ में आती है, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में जो चुपके-चुपके आपकी किडनी डैमेज कर रही हैं।
सही मात्रा में पानी न पीना
किडनी का सबसे अहम फंक्शन शरीर से यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे वेस्ट प्रोडक्ट्स को छानकर यूरिन के जरिए बाहर निकालना है। इसके लिए उसे भरपूर मात्रा में फ्लूएड की जरूरत होती है। जब आप कम पानी पीते हैं, तो किडनी को इन टॉक्सिन्स को छानने के लिए बहुत ज्यादा दबाव झेलना पड़ता है। इससे पथरी होने और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
कई लोग मानते हैं कि जितना ज्यादा पानी पिएंगे, किडनी उतनी साफ होगी। यह भी गलत है। ज्यादा पानी पीने से भी किडनी पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है और खून में सोडियम का स्तर खतरनाक रूप से कम हो सकता है।
खबरें और भी
इसलिए दिन भर में 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं और अपने पेशाब के रंग पर ध्यान दें; अगर यह हल्का पीला या पारदर्शी है, तो समझिए आप सही मात्रा में पानी पी रहे हैं।

पेनकिलर्स का अंधाधुंध इस्तेमाल
सिरदर्द हो या बदन दर्द, हम में से ज्यादातर लोग तुरंत मेडिकल स्टोर से पेनकिलर्स खरीद कर खा लेते हैं। यह आदत किडनी के लिए जहर के समान है। नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स किडनी की ओर जाने वाले ब्लड फ्लो को अचानक कम कर देती हैं। जो लोग लंबे समय तक बिना डॉक्टरी सलाह के इन दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, उनमें किडनी डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा डॉक्टर से पूछकर ही पेनकिलर दवाएं लें।
खाने में ज्यादा नमक
हमारा आधुनिक खान-पान, जिसमें प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, और अचार शामिल हैं, सोडियम से भरा होता है। ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी के नर्व्स डैमेज होने लगते हैं। साथ ही, ज्यादा नमक खाने से पेशाब के जरिए प्रोटीन बाहर निकलने लगती है, जो किडनी फेलियर का शुरुआती लक्षण है।