Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    30 दिनों तक रोज 3 लीटर पानी पीने से शरीर में होंगे गजब के बदलाव, बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 11:26 AM (IST)

    क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप अगले 30 दिनों तक नियम से हर दिन 3 लीटर पानी पिएं, तो आपके शरीर के भीतर क्या बदलाव आएंगे? बता दें, पानी न सिर्फ हमारी प ...और पढ़ें

    रोज 3 लीटर पानी पीने से शरीर पर क्या होता है असर? (Image Source: AI-Generated)

    रोज 3 लीटर पानी पीने से शरीर पर क्या होता है असर? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको मालूम है कि अगर आप अगले एक महीने तक रोजाना 3 लीटर पानी पीने का टारगेट सेट करते हैं, तो यह आपके शरीर के भीतर एक 'बायोलॉजिकल चेंज' लाने में मदद कर सकता है? जी हां, यह एक ऐसी जर्नी है जिसमें आपकी बॉडी खुद को नए सिरे से रिकवर करने का काम कर सकती है। आइए, न्यूट्रिशनिस्ट वेनेका जैन से डिटेल में जानते हैं इस बारे में।

    30 day water challenge

    (Image Source: AI-Generated) 

    पहला हफ्ता

    चूंकि, आपने पानी की मात्रा बढ़ा दी है, इसलिए शुरुआती कुछ दिनों में पेशाब जाने की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ेगी। हालांकि, घबराइए नहीं, क्योंकि यह एक अच्छी निशानी है। आपकी किडनी शरीर में जमा गंदगी और जहरीले तत्वों को बाहर निकालना शुरू कर देगी। धीरे-धीरे बार-बार बाथरूम जाने की यह जरूरत कम होने लगेगी। इसी हफ्ते आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा सॉल्ट भी बाहर निकल जाएगा, जिससे शरीर की सूजन काफी कम हो जाएगी।

    दूसरा हफ्ता

    दूसरे हफ्ते तक आपकी स्किन में अद्भुत बदलाव दिखने लगेंगे। जो सेल्स पानी की कमी से मुरझा गए थे, वे अब पानी से हाइड्रेट होने लगेंगे, जिससे आपकी स्किन क्लीयर, शाइनी और स्मूद दिखने लगेगी। इतना ही नहीं, आपकी पाचन क्रिया भी सुधर जाएगी। बड़ी आंत के लिए मल त्यागना आसान हो जाएगा और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म होने लगेगी। इस दौरान आप महसूस करेंगे कि आपकी बेवजह खाने की इच्छा कम हो गई है और दिमाग भूख और प्यास के बीच का अंतर समझने लगा है।

    तीसरा हफ्ता

    तीसरे हफ्ते में आप खुद को ज्यादा फोकस्ड महसूस करेंगे। चूंकि, हमारा खून मुख्य रूप से पानी से बना है, इसलिए पानी की सही मात्रा से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्रेन तक ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है। इस दौरान मांसपेशियों के दर्द और अकड़न में भी कमी आएगी। मांसपेशियां पानी को सोख लेती हैं, जिससे उनकी रिकवरी तेज होती है और शरीर में लचीलापन आता है।

    चौथा हफ्ता

    आखरी हफ्ते तक आपके बाल और नाखून भी पहले से बेहतर और स्वस्थ दिखने लगेंगे। शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ जाएगा। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उसमें भी सुधार दिखने लगेगा क्योंकि खून का घनत्व बेहतर होने से दिल के लिए उसे पंप करना आसान हो जाता है।

    खबरें और भी

    सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस समय तक आपका शरीर 'फैट-बर्निंग मोड' में आ चुका होगा। वैज्ञानिक रूप से जब फैट एनर्जी में बदलता है, तो उसे 'लिपोसिस' कहा जाता है और इस प्रक्रिया के लिए पानी की बहुत जरूरत होती है। यानी आप जितना सही मात्रा में पानी पिएंगे, आपका शरीर उतनी ही तेजी से चर्बी घटा पाएगा।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी खड़े होकर पीते हैं पानी? आज ही बदलें ये आदत, वरना हो सकती हैं 4 गंभीर समस्याएं

    यह भी पढ़ें- हद से ज्यादा पानी पीना है लिवर के लिए धीमा जहर, पढ़ें क्या होता है Water Intoxication