रोजाना केवल 3 मिनट की जॉगिंग से कम हो सकता है 13 तरह के कैंसर का जोखिम, नई स्टडी का बड़ा दावा
हम सभी जानते हैं कि जॉगिंग करना सेहत के लिए फायदेमंद है, पर यह एक्सरसाइज कैंसर का जोखिम भी कम करती है।

जॉगिंग से कम होता है 13 प्रकार के कैंसर का खतरा (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न लाइफस्टाइल कुछ ऐसा है कि हम अपना ज्यादातर समय एक ही जगह बैठकर बिताते हैं। फिर चाहे ऐसा डेस्क जॉब की वजह से हो, फोन चलाने की गन्दी आदत के चलते हो या हमारा आलस ही क्यों न इसके लिए जिम्मेदार हो।
हाल ही की एक स्टडी इस आदत को लेकर बड़ी चेतावनी दे रही है और उसमें साथ इसका समाधान भी। इसके मुताबिक, लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इसमें अच्छी बात यह है कि इस खतरे से अपने रूटीन में सुधार कर बचा जा सकता है।
जॉगिंग से कम होता है 13 प्रकार के कैंसर का खतरा
बीएमसी मेडिसिन में प्रकाशित हुई इस स्टडी के अनुसार, रोजाना सीढ़ियों पर तीन मिनट के लिए जॉगिंग यानी चढ़ने-उतरने से या फिर अपने डेस्क पर 30 मिनट के लिए खड़े होने से कम से कम 13 प्रकार के कैंसर का खतरा कम किया जा सकता है।
अगर इसे एक एक्सरसाइज के तौर पर डेली रूटीन में शामिल कर लिया जाए तो ऐसा नियमित रूप से करने से कैंसर का जोखिम 7% तक कम हो जाता है। अध्ययन कहता है कि हमारा शरीर दिनभर में कैसे मूवमेंट करता है, इसका हमारे शरीर पर सीधा और गहरा प्रभाव पड़ता है।
60,000 लोगों के डेटा पर आधारित है स्टडी
जॉगिंग और कैंसर का जोखिम कम होने की बीच संबंध का पता लगाने के लिए करीब 60,000 लोगों पर स्टडी की गई है। इसमें सांख्यिकीय मॉडल की मदद से उन सभी की रोजाना की फिजिकल एक्टिविटी पर नजर रखी गई।
इस दौरान देखा गया कि खड़े होने से लेकर वॉक करने या ब्लॉक के आसपास तेजी से दौड़ने या चलने जैसी ऐसी कौन-कौन सी गतिविधियां हैं, जो ब्रेस्ट, लंग्स और कोलोरेक्टल जैसे जानलेवा कैंसर का खतरा कम करती हैं।
महज 15 मिनट टहलने से भी दिखा फर्क
स्टडी कहती है कि अगर कोई व्यक्ति महज 15 मिनट के लिए भी थोड़ा बहुत हिलता-डुलता या वॉक कर लेता है तो इससे भी कैंसर का खतरा 30 मिनट खड़े होने जितना ही कम होता है। इसके अलावा, जानलेवा बीमारियों का खतरा टालने में हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज की बड़ी भूमिका है, इनमें तेजी से दौड़ना, सीढ़ियां चढ़ना या उतरना जैसी एक्सरसाइज को शामिल किया गया है।
