Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ नींद की कमी नहीं, इन वजहों से भी लाल होती हैं आंखें; ऐसे पाएं तुरंत राहत

    Updated: Mon, 05 Jan 2026 11:32 AM (IST)

    आंखें न सिर्फ हमें इस खूबसूरत दुनिया को देखने का मौका देती हैं, बल्कि हमारे रोजमर्रा के कामों को भी आसान बनाती हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्क ...और पढ़ें

    लाल आंखों से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स (Picture Credit - Canva)

    लाल आंखों से हैं परेशान? अपनाएं ये टिप्स (Picture Credit - Canva)

    HighLights

    1. आंखें लाल होने से कई सारी समस्याएं हो सकती हैं

    2. आंखों की समस्या से राहत पाने के लिए क्या करें

    3. आंखें लाल नींद की कमी से हो सकती हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो शरीर के सभी अंग बेहद जरूरी हैं। अगर आंखों की बात करें तो यह सिर्फ देखने का जरिया ही नहीं, बल्कि हमारी सेहत का आईना भी हैं। अक्सर लोग आंखों में रेडनेस या जलन को मामूली समस्या मान लेते हैं, लेकिन आंखों का लाल होना कई बार गंभीर समस्या का भी संकेत दे सकता है। यह समस्या सिर्फ थकान या नींद की कमी के कारण नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई अन्य कारण भी छिपे होते हैं।

    आंखें लाल होने के कारण

    नींद की कमी और थकान

    ज्यादातर लोग लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर या टीवी स्क्रीन के सामने रहते हैं। लगातार देर रात तक जागना और नींद पूरी न होना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण आंखें सिर्फ रेड नहीं, बल्कि आंखें कमजोर भी हो जाती हैं।

    एलर्जी और धूल-मिट्टीallergy in eyes

    (Picture Credit - Canva)

    धूल और धुआं आंखों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। एलर्जी की वजह से आंखों में खुजली, जलन और रेडनेस हो सकती है। अक्सर लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन लगातार एलर्जी से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है।

    आंखों में ड्राईनेस

    अगर आप ऑफिस या घर में लगातार स्क्रीन के सामने या हीटर के आगे बैठते हैं, तो इससे आंखें ड्राई और रेड हो सकती है। वहीं, जलन और आंखों से पानी आने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    संक्रमण और इंफेक्शन

    अगर आप कॉन्टेक्ट लेंस की सही देखभाल नहीं करते हैं उस पर गंदगी जम सकती हैं, जिससे बैक्टीरिया या वायरस के कारण कंजंक्टिवाइटिस यानी पिंक आई का खतरा बढ़ सकता है। यह परेशानी जल्दी फैलती है और आंखों में तेज जलन या पानी का कारण बनती है।

    रेड आई से राहत पाने के उपाय

    पूरी नींद लें

    हर दिन 7-8 घंटे की नींद आंखों के लिए जरूरी है। नींद की कमी से आंखों की ब्लड वैसील्स में सूजन आ सकती है, जिससे रेडनेस बढ़ती है।

    ठंडे पानी का करें इस्तेमाल

    Wash eyes with cold water

     (Picture Credit - Canva)

    अगर आपकी आंखों में सूजन और जलन की समस्या बन रही है, तो दिन में 2-3 बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं या आंखों को  पैक से आराम दें।

    आई ड्रॉप्स करें ट्राई

    अगर आंखें सूखी हों, तो डॉक्टर की सलाह से टियर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। यह आंखों को नम रखता है और रेडनेस कम करता है।

    हल्के हाथों से करें मसाज

    आंखों में लगातार दर्द, जलन या भारीपन महसूस होने पर हल्के हाथों से आंखों पर मसाज करें। इससे आपको काफी आराम और अच्छा महसूस होगा।

    यह भी पढ़ें - 80% मानसिक रोगियों को नहीं मिल रहा समय पर इलाज, विशेषज्ञों ने जताई गहरी चिंता

    यह भी पढ़ें - सिर्फ 'आदत' नहीं है बार-बार एक ही गलती दोहराना, दिमाग की सूजन हो सकती है इसकी असली वजह

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।