यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वजन कम करने के लिए डिनर के बाद करें 4 एक्सरसाइज, अंदर हो जाएगा लटका हुआ पेट
वजन कम करने के लिए सही एक्सरसाइज करना जरूरी है। हालांकि इसके लोग अक्सर सुबह के समय ही एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन अगर आपको सुबह समय नहीं मिल रहा है तो आ ...और पढ़ें

HighLights
- Weight Loss के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है
- वजन कम करने के लिए डिनर के बाद की कुछ एक्सरसाइज भी कारगर हो सकती हैं
- एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वजन कम करने (Weight Loss) के लिए सही डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी बर्न होती है, जो वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में अक्सर हम सुबह के समय की एक्सरसाइज को ही तवज्जो देते हैं, लेकिन रात को सोने से पहले एक्सरसाइज (Post Dinner Exercise for Weight Loss) भी वेट लॉस के लिए फायदेमंद हो सकती है।
रात के समय मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, लेकिन सही एक्सरसाइज से आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं और बेहतर नींद ले सकते हैं। आइए जानते हैं 4 एक्सरसाइज (Night Exercises for Weight Loss) के बारे में, जो सोने से पहले करने से वजन घटाने में मदद कर सकती हैं।
वजन कम करने के लिए 4 एक्सरसाइज (Excericse for Weight Loss)
पुश-अप्स (Push-Ups)
पुश-अप्स एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को मजबूत बनाती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। सोने से पहले 10-15 पुश-अप्स करने से चर्बी कम होती है और मसल्स टोन होते हैं।
कैसे करें?
- हाथों को कंधों के नीचे रखें और पैरों को सीधा करें।
- शरीर को नीचे लाएं और फिर ऊपर उठाएं।
- शुरुआत में 2-3 सेट करें।
यह भी पढ़ें: निकला हुआ पेट हो जाएगा अंदर और नींद भी आने लगेगी बेहतर, बस अपनानी होगी डिनर से जुड़ी एक आदत
खबरें और भी
प्लैंक (Plank)
प्लैंक करने से कोर मसल्स मजबूत होती हैं और पेट की चर्बी कम होती है। यह एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे रात में भी कैलोरी बर्न होती रहती है।
कैसे करें?
- कोहनियों और पंजों के बल शरीर को सीधा रखें।
- 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस पोजिशन में रहें।
- धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
लेग रेज (Leg Raises)
लेग रेज करने से पेट और जांघों की चर्बी कम होती है। यह एक्सरसाइज लोअर बॉडी को टोन करने में मदद करती है।
कैसे करें?
- पीठ के बल लेट जाएं और हाथों को साइड में रखें।
- पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं।
- 10-12 रेप्स के 3 सेट करें।
ब्रिज एक्सरसाइज (Bridge Exercise)
ब्रिज एक्सरसाइज से कमर, पेट और हिप्स की मसल्स मजबूत होती हैं। यह एक्सरसाइज पाचन को भी ठीक रखती है और वजन घटाने में मदद करती है।
कैसे करें?
- पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें।
- हिप्स को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड होल्ड करें।
- 10-15 बार दोहराएं।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि डिनर के तुरंत बाद एक्सरसाइज न करें। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Weight Loss के लिए रोज सोने से पहले कर लें ये 4 आसान काम, दूर भाग जाएगा मोटापा!
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।