Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाएंगे 4 Seeds, एसिडिटी और बदहजमी से नहीं होना पड़ेगा परेशान

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 07:45 PM (IST)

    अगर आप भी अक्सर पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। दरअसल यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे कुछ शानदार सीड्स (4 Magic Seed ...और पढ़ें

    गैस, एसिडिटी और बदहजमी से छुटकारा दिलाएंगे 4 Seeds, जानें कैसे करना है इस्तेमाल (Image Source: Freepik)
    गैस, एसिडिटी और बदहजमी से छुटकारा दिलाएंगे 4 Seeds, जानें कैसे करना है इस्तेमाल (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. गैस और एसिडिटी की समस्या आज काफी आम हो चुकी हैं।
    2. पाचन को बेहतर बनाने में कुछ सीड्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
    3. डाइट में इन्हें शामिल करने पर बदहजमी से छुटकारा मिल सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 4 Magic Seeds For Gut Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अनहेल्दी खान-पान की ओर आकर्षित होते हैं, जिसके कारण पेट फूलना, गैस और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं आम हो गई हैं। क्या आप भी बिना कुछ खाए हुए पेट फूला हुआ महसूस करते हैं? अगर हां, तो चिंता न करें! आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण बीज इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे (How To Get Rid Of Acidity Naturally) ये छोटे से बीज आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बना सकते हैं और आपको एक आरामदायक जीवन दे सकते हैं।

    1) सौंफ

    सौंफ में पाए जाने वाले पाचक एंजाइम न सिर्फ डाइजेशन को दुरुस्त रखते हैं बल्कि पेट की ऐंठन को भी कम करते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट में जमा गैस आसानी से निकल जाती है और पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    रोजाना सोने से पहले एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसके अलावा, आप खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ के बीजों को चबाकर भी खा सकते हैं।

    2) अलसी के बीज

    अलसी के बीज में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में भी मददगार होता है।

    खबरें और भी

    कैसे करें इस्तेमाल?

    अलसी के बीजों को भूनकर पीस लें और रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच (लगभग 5-7 ग्राम) पाउडर का सेवन करें। आप इन्हें भिगोकर अंकुरित करके भी खा सकते हैं और सलाद या सब्जियों में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गैस और बदहजमी की वजह से उड़ रही है रातों की नींद, तो इससे निजात दिलाने में मदद करेंगे ये टिप्स

    3) जीरा

    जीरा जी मिचलाना, गैस और पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है। यह सूजन को कम करने में भी मदद करता है।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    जीरे को भूनकर पीस लें और इसे दही, सलाद या छाछ में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर रात भर भिगो दें और सुबह उबालकर पी लें।

    4) अजवाइन के बीज

    अजवाइन के बीज डाइजेशन को बेहतर बनाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होते हैं। इनमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स शरीर में होने वाली सूजन को कम करते हैं। इसके साथ ही यह गैस, एसिडिटी और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसमें एक चुटकी काला नमक मिलाकर पी लें।

    यह भी पढ़ें- इन 3 उपायों को आजमाकर आसानी से पा सकते हैं एसिडिटी से राहत

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।