Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Home Remedies for Acidity: इन 3 उपायों को आजमाकर आसानी से पा सकते हैं एसिडिटी से राहत

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 03:00 PM (IST)

    Home Remedies for Acidity खाने के बाद अगर आपको भी एसिडिटी की समस्या अक्सर ही परेशान करती है जिससे राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है तो ह ...और पढ़ें

    Home Remedies for Acidity: एसिडिटी से राहत पाने के उपाय
    Home Remedies for Acidity: एसिडिटी से राहत पाने के उपाय

    HighLights

    1. हर वक्त रहने वाली एसिडिटी की समस्या को न करें इग्नोर
    2. पेट में अल्सर के साथ बन सकती है कैंसर का कारण
    3. एसिडिटी दूर करने के कारगर घरेलू उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Home Remedies for Acidity: खाने के बाद अगर आप भी अक्सर एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो इसे हल्के में लेने की गलती न करें, क्योंकि ये अन्य दूसरी गंभीर बीमारियों की भी वजह बन सकती है। पेट की गेस्ट्रिक ग्लेंड जब एसिड का ज्यादा उत्पादन करने लगती है, तो इससे एसिडिटी की प्रॉब्लम होती है। एसिडिटी कई वजहों से हो सकती है। बहुत ज्यादा तीखा, मसालेदार खाना, खाने के तुरंत बाद बैठना या लेट जाना, देर रात तक जागना इसमें शामिल हैं। इनके अलावा स्ट्रेस, धूम्रपान, शराब का सेवन, एक्सरसाइज की कमी और खराब लाइफस्टाइल का भी इसमें बहुत बड़ा रोल होता है। इस समस्या में पेट में जलन व खट्टी डकारें आना, कब्ज और अपच की प्रॉब्लम होती है। वैसे तो खानपान की आदतों के साथ लाइफस्टाइल में बदलावों से काफी हद तक इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा आप यहां दिए गए उपायों को भी कर सकते हैं ट्राई।

    धनिया के बीज

    - एक से दो चम्मच धनिया के बीज को पानी में भिगोकर रातभर के लिए छोड़ दें।

    - सुबह इस पानी को छानकर पी लें।

    - ध्यान दें इस पानी को खाली पेट पीना है।

    - इसका कूलिंग एजेंट एसिडिटी की समस्या दूर करने में है बेहद असरदार।

    सौंफ और मिश्री

    - आपने देखा होगा रेस्टोरेंट्स वगैरह में खाने के बाद सौंफ और मिश्री सर्व किया जाता है। ये महज माउथ फ्रेशनर के लिए नहीं बल्कि इससे एसिडिटी की समस्या भी कर सकते हैं दूर।

    - इसके लिए आधा चम्मच सौंफ और इतनी ही मात्रा में मिश्री लेकर उसे खाने के बाद चबाएं।

    - लंच और डिनर के बाद इसे खाने से आसानी से कर सकते हैं एसडिटी की समस्या दूर।

    ये भी पढ़ेंः- Saunf-Mishri Benefits: गर्मियों में बेहद गुणकारी है सौंफ और मिश्री का सेवन, जानें इसके कुछ बेहतरीन फायदे

    किशमिश

    - इसके लिए आपको चाहिए होगी काली किशमिश।

    - 10 किशमिश लेकर इसे भी रातभर के लिए पानी में भिगो दें और सुबह खा लें।

    - इसे आप धनिया वाला पानी पीने के बाद खाएं, तो ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

    Pic credit- freepik