Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक महीने तक चीनी नहीं खाएंगे आप, तो हैरान कर देंगे शरीर में होने वाले 5 बदलाव

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 03:31 PM (IST)

    ज्यादा मीठा खाने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बल्कि डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां भी आपको अपना शिकार बना लेती हैं। अगर आप मीठा खाने के शौकीन ...और पढ़ें

    Sugar Side Effects: एक महीने के लिए चीनी छोड़ने के 5 फायदे जो आपको चौंका देंगे (Image Source: Jagran)
    Sugar Side Effects: एक महीने के लिए चीनी छोड़ने के 5 फायदे जो आपको चौंका देंगे (Image Source: Jagran)

    HighLights

    1. मिठाई, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कैंडी और चॉकलेट में चीनी की मात्रा बेहद ज्यादा होती है।
    2. चीनी का ज्यादा सेवन फैटी लिवर और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।
    3. एक महीने के लिए चीनी खाना छोड़ देने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आ सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम में से ज्यादातर लोग मीठा खाना खूब पसंद करते हैं। चाहे वो चाय में चीनी हो, या फिर मिठाई, सॉफ्ट ड्रिंक्स या चॉकलेट के तौर पर। ऐसे में, क्या आपको पता है कि ये मीठा आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है? जी हां, ज्यादा मीठा खाने के नुकसान (Sugar Side Effects) तो आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे (Body Changes After No Sugar) कि अगर आप एक महीने के लिए चीनी का सेवन पूरी तरह से बंद कर देते हैं तो इससे आपका शरीर किस तरह से बदल सकता है? आइए जानें।

    कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर?

    क्या आप जानते हैं कि एक महीने तक चीनी का सेवन बंद करने से आपकी सेहत में कितना बड़ा बदलाव आ सकता है? खासकर अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या फिर आपका ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है। दरअसल, लगातार चीनी का सेवन करने से हमारे शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है। ऐसे में, एक महीने के लिए चीनी का सेवन बंद कर देने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।

    मोटापे से मिलेगा छुटकारा?

    शुगरी फूड्स में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, लेकिन इनमें आपकी सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और फाइबर बहुत कम होते हैं। ऐसे में, जब आप अपनी डाइट में मीठा ज्यादा रखते हैं तो शरीर को इन चीजों से मिलने वाली कैलोरीज को बर्न करने का समय नहीं मिलता है जिससे यह फैट के रूप में जमा हो जाती हैं और आप मोटापे का शिकार हो जाते हैं। इस तरह अगर आप एक महीने के लिए मीठा खाना छोड़ देते हैं, तो एकदम स्लिम ट्रिम लुक भले ही न मिले लेकिन इस आदत को लगातार अपनाए रखने पर आपको वेट लॉस में काफी फायदा जरूर मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- अगर एक महीने के लिए चाय पीना छोड़ दें आप, तो शरीर में होंगे 5 तरह के बदलाव

    चमक जाएंगे दांत और मसूड़े?

    जब आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी को तोड़कर एसिड बनाते हैं। यह एसिड हमारे दांतों के इनेमल को कमजोर कर देता है और दांतों में छेद यानी कैविटी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, चीनी मसूड़ों की बीमारियों का भी कारण बन सकती है। ऐसे में, अगर आप एक महीने के लिए इसका सेवन बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, इसके नतीजे आपको भले ही 30 दिनों में दिखाई न दें, लेकिन कुछ वक्त तक चीनी से परहेज रखने के बाद आपको दांतों और मसूड़ों की सेहत में काफी सुधार देखने को मिल सकता है।

    खबरें और भी

    कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल?

    ज्यादा मीठा खाने से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। यह धमनियों की दीवारों पर चिपक जाता है और उन्हें संकरा कर देता है। इससे रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है और दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। नतीजन, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, अगर आप एक महीने के लिए चीनी खाना छोड़ देते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

    शुगर क्रेविंग पर हो जाएगा काबू?

    कई लोगों को मीठा खाने की लत जैसी होती है। वे मीठी चीजें देखकर खुद को रोक नहीं पाते। यह मीठी चीजों तो लेकर एक तरह का आकर्षण है जो उन्हें बार-बार मीठा खाने के लिए मजबूर करता है। यह आदत न सिर्फ मोटापे का कारण बनती है बल्कि कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है। ऐसे में, अगर आप एक महीने तक चीनी से परहेज कर लेते हैं तो सेहत को बेहतर बनाने के साथ-साथ आप इस आदत पर आसानी से काबू भी पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- आप भी हैं अगर केक के दीवाने तो सावधान! Red Velvet समेत 12 Cake में मिला कैंसर का एजेंट