Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर की जिद्दी चर्बी पिघलाने के लिए रोज पिएं 5 ड्रिंक्स, अंदर हो जाएगा मोटा पेट

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 11:30 AM (IST)

    खराब लाइफस्टाइल और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से बेली फैट बढ़ने लगता है। पेट की चर्बी बढ़ने की वजह से आपकी सेहत को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए बेली फै ...और पढ़ें

    पेट कम करने के लिए रोज पिएं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)
    पेट कम करने के लिए रोज पिएं ये ड्रिंक्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. फिजिकल एक्टिविटी की कमी की वजह से बेली फैट बढ़ जाता है।
    2. पेट की चर्बी बढ़ने के कारण सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।
    3. कुछ ड्रिंक्स बेली फैट कम करने में मदद कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Drinks To Reduce Belly Fat: काम के लिए अब हमें कई घंटों तक एक ही जगह बैठे रहना पड़ता है। 9-10 घंटे एक ही जगह बैठे रहने के कारण हमारी सेहत को कितना नुकसान पहुंचता है, इसका कुछ अंदाजा आप अंग्रेजी की इस कहावत- ‘Sitting is the new smoking’ से लगा सकते हैं। इसके कारण होने वाली सबसे आम परेशानियों में पेट निकलना शामिल है। खाना और देर तक बैठे रहने की वजह से लोगों की पेट की चर्बी बढ़ने लगती है और तोंद लटक जाती है। आपको बता दें कि पेट पर इकट्ठा होती चर्बी के कारण सिर्फ आपके लुक्स ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत को भी बिगाड़ सकती है। इसलिए बेली फैट कम करना बेहद जरूरी है। इसे कम करने के लिए आप कुछ ड्रिंक्स की मदद ले सकते हैं।

    गर्म पानी और सेब का सिरका

    गर्म पानी में सेब का सिरका मिलाकर पीने से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। इसे पीने से पाचन दुरुस्त होता है और भूख कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इससे आप ओवरईट नहीं करते और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इसलिए सुबह के समय सेब का सिरका पीने से बेली फैट कम करने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: रोज सुबह चबाएं तुलसी के 3-4 पत्ते, पाचन की समस्याओं के साथ तनाव भी हो जाएगा दूर! 

    पेपरमिंट टी

    पेपरमिंट टी पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत मिलती है और फैट भी जमा नहीं होता। इसलिए पेपरमिंट टी पीने से बेली फैट कम होता है और खराब पाचन की वजह से होने वाली परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

    सेलेरी जूस

    सेलेरी जूस भी पाचन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही, सेलेरी जूस से वॉटर रिटेंशन कम करने में भी मदद मिलती है। वॉटर रिटेंशन की वजह से भी पेट निकलने की समस्या हो सकती है। इसलिए सेलेरी जूस को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।

    खबरें और भी

    वेजिटेबल जूस

    वेजिटेबल जूस में कैलोरी कम होती है और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए वेजिटेबल जूस पीने से पोषण भी मिलता है और आपका वजन भी नहीं बढ़ता। कम कैलोरी होने की वजह से ये फैट बर्न करने में भी मदद करते हैं। इसलिए बेली फैट से छुटकारा पाने के लिए वेजिटेबल जूस पिएं।

    शहद और दालचीनी का पानी

    पानी में शहद और दालचीनी मिलाकर पीने से भी बेली फैट कम करने में मदद मिलती है। दालचीनी मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद करता है। इसलिए इसे पीने से बेली फैट कम होता है।

    यह भी पढ़ें: बढ़ते वजन से पाना है छुटकारा, तो आज से ही अपना लें Weight Loss के लिए कारगर टिप्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।