फिटनेस का नया फॉर्मूला: जिम जाने का समय नहीं? रोज 5 मिनट की एक्सरसाइज भी दे सकती है लंबी उम्र
अगर आपके पास भी जिम जाने का समय नहीं है, तो खुद को फिट रखने के लिए रोजाना सिर्फ 5 मिनट की एक्सरसाइज भी फायदेमंद हो सकती है। ...और पढ़ें

रोज 5 मिनट की वॉक दे सकती है लंबी उम्र (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर हम मानते हैं कि फिट रहने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना या वर्कआउट करना ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप अपने बिजी रूटीन के कारण एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है।
लांसेंट में पब्लिश एक नए मेटा स्टडी के मुताबिक, अगर आप रोजाना सिर्फ पांच मिनट भी किसी तरह की कसरत करते हैं, तो करीब दस में से एक असमय होने वाली मौत को रोका जा सकता है। आइए जानें इस बारे में।
छोटी शुरुआत, लेकिन बड़ा फायदा
स्टडी के अनुसार, लाखों लोगों को इस छोटी-सी आदत से बड़ा फायदा मिल सकता है। इसके लिए आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ये छोटे बदलाव कर सकते हैं, जैसे-
- पांच मिनट की ब्रिस्क वॉक करें यानी तेज गति से टलहें
- साइकिल चलाना
लिफ्ट की जगह सीढ़िया चढ़ना
कई एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है कि एक सेहतमंद शरीर पाने के लिए बहुत भारी-भरकम या इंटेंस वर्कआउट की जरूरत नहीं होती। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि आप धीरे-धीरे अपने रूटीन में फिजिकल मूवमेंट को बढ़ाएं।
खबरें और भी
-1779606019373.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
घंटों बैठना है बीमारियों की जड़
रिसर्च से यह साफ हुआ है कि शरीर को एक्टिव न रखने से लंबे समय तक रहने वाली बीमारियां घेर लेती हैं, जो आगे चलकर जल्दी मौत का कारण बनती हैं। स्टडी में पाया गया कि शरीर को फिजिकली एक्टिव रखने से सीधे तौर पर मौत का खतरा घट जाता है।
अगर आप अपने रोजाना बैठने के समय में सिर्फ 30 मिनट की कमी कर लेते हैं, तो असमय मृत्यु के जोखिम में 7 फीसदी तक की कमी देखी जा सकती है।
क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
इस बड़े पैमाने के शोध में ब्रिटेन, अमेरिका और स्कैंडिनेविया के करीब 1,50,000 वयस्कों के डेटा का विश्लेषण किया गया है। इस स्टडी का नतीजा बेहद हैरान करने वाला था कि अपने रूटीन में थोड़ा-सा बदलाव करके सिर्फ पांच मिनट की एक्सरसाइज जोड़ने से भी असमय मौत का खतरा कम हो जाता है।
कुछ न करने से बेहतर है थोड़ा सा करना
हालांकि, एक्सपर्ट्स ने यह साफ किया है कि इस 5 मिनट की एक्सरसाइज का असर उन लोगों पर कम दिखेगा जो पहले से ही एक्टिव और फिट हैं। साथ ही, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ 5 मिनट की एक्सरसाइज आपको पूरी तरह सेहतमंद रखेगी। हालांकि, यह इस बात का सबूत है कि बिल्कुल कुछ न करने की तुलना में ये छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटीज करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
युवाओं के लिए सलाह
हालांकि, एक्सपर्ट्स युवाओं को विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन को फॉलो करने की सलाह देते हैं, जिसमें हर हफ्ते 150 मिनट मॉडिरेट इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने का लक्ष्य रखने को कहा गया है।
हालांकि, जो लोग किसी भी वजह से जिम नहीं जा सकते, वे अपने रूटीन में थोड़ा ज्यादा चल-फिरकर भी इसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।