सुबह-सुबह नूडल्स या ब्रेड-जैम? डॉक्टर ने बताए 5 फेवरेट नाश्ते जो पेट के लिए हैं जहर
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम ने कुछ लोकप्रिय भारतीय नाश्तों को पेट के लिए हानिकारक बताया है। ...और पढ़ें
-1773667376748_m.webp)
पेट के लिए जहर हैं ये 5 पसंदीदा नाश्ते, डॉक्टर ने दी चेतावनी (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी ने अक्सर अपने बड़ों को यह कहते सुना होगा कि सेहतमंद रहने के लिए सुबह का नाश्ता सबसे ज्यादा अहम होता है। अक्सर कहा जाता है कि नाश्ता "राजाओं की तरह" करना चाहिए, ताकि दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहे।
यही वजह है कि हमारे घरों में अक्सर सुबह हैवी नाश्ते के रूप में आलू-पूरी, उपमा या पराठे बनाए जाते हैं। कई लोग इन व्यंजनों को हेल्दी ब्रेकफास्ट मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद से भरपूर यह नाश्ता आपकी सेहत के लिए कितना हानिकारक होती है? इस बारे में अमेरिका के मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का मानना है कि हमारे कई फेवरेट नाश्ते असल में हमारी गट हेल्थ के लिए किसी 'विलेन' से कम नहीं हैं।
मीठे सीरियल्स, कॉर्नफ्लेक्स और दूध
बाजार में मिलने वाले फ्रॉस्टेड कॉर्नफ्लेक्स या मीठे सीरियल्स अक्सर लोगों के लिए एक 'परफेक्ट हेल्दी नाश्ता' होता है, लेकिन असल में इनमें चीनी और रिफाइंड कार्ब्स कूट-कूट कर भरे होते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि इस मीठे और अनहेल्दी कॉम्बिनेशन में सिर्फ थोड़ा-सा दूध मिला देने से ये हेल्दी नहीं बन जाते।
View this post on Instagram
उपमा
नाश्ते के लिए उपमा एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है और यह अपने आप में कोई अनहेल्दी डिश भी नहीं है। डॉक्टर बताते हैं कि समस्या तब आती है, जब आप इसमें सब्जियां या दालें नहीं डालते। अगर आप सिर्फ तेल या घी में सूजी भूनकर सादा उपमा बना रहे हैं, तो यह न्यूट्रिशन के मामले में एकदम कमजोर हो जाता है। बिना सब्जियों का उपमा खाने का मतलब है कि आप सिर्फ 'खाली कैलोरी' (Empty Calories) से अपना पेट भर रहे हैं।
व्हाइट ब्रेड के साथ बटर और जैम
सुबह की भागदौड़ के बीच अक्सर लोग ब्रेड-जैम या ब्रेड-बटर को एक आसान और बढ़िया ब्रेकफास्ट ऑप्शन मानते हैं। हालांकि, यह आपकी सेहत के लिए कितना अनहेल्दी है, इसका आपको अंदाजा तक नहीं है। व्हाइट ब्रेड में सिर्फ कार्बोहाइड्रेट होता है और फाइबर बिल्कुल नहीं होता। जब आप इसमें बटर का फैट और जैम की ढेर सारी चीनी मिला देते हैं, तो यह शरीर में शुगर लेवल एकदम से बढ़ा देता है। नतीजा यह होता है कि इसे खाने के एक घंटे बाद ही आपको फिर से भूख लग जाती है।
खबरें और भी
आलू की सब्जी और पूरी
आलू-पूरी लगभग हर भारतीय किचन में बनने का लोगों का एक पसंदीदा नाश्ता है। स्वादिष्ट होने के बावजूद यह व्यंजन सेहत के लिए काफी हानिकारक माना जाता है। डॉ. मणिक्कम बताते हैं कि सुबह-सुबह डीप-फ्राई की हुई पूरी खाने से खाली पेट और आंतों पर तेल का बहुत ज्यादा बोझ पड़ जाता है। ऊपर से आलू की सब्जी ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती है। यही वजह है कि इसे खाने के बाद एनर्जी मिलने के बजाय सुस्ती और नींद आने लगती है।
इंस्टेंट नूडल्स
हॉस्टल के स्टूडेंट्स और अकेले रहने वाले बैचलर्स के लिए इन नूडल्स को खाना काफी आम है, लेकिन पेट के लिए ये बिल्कुल अच्छे नहीं हैं। इनमें बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्ब्स (मैदा), नमक (सोडियम) और कई तरह के केमिकल्स (ऐडिटिव्स) होते हैं। डॉक्टर का कहना है कि इनसे शरीर को न तो कोई प्रोटीन मिलता है और न ही फाइबर; ये बस आपकी आंतों पर एक फालतू का बोझ बनकर रह जाते हैं।