यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गर्मियों में फिट रहने का सीक्रेट है यह खट्टा फल, रोजाना खा लिया तो सेहत रहेगी जबरदस्त
आंवला (Amla health benefits in Summer) सदियों से एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। विटामिन-सी से भरपूर यह फल गर्मियों में किसी वरदान से कम न ...और पढ़ें

HighLights
- आंवला कई पोषक तत्वों से भरपूर एक पौष्टिक फल होता है।
- इसे खाने से सेहत को ढरे सारे फायदे मिलते हैं।
- खासकर गर्मियों में यह किसी वरदान से कम नहीं है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पोषक तत्वों से भरपूर आंवला (Amla health benefits) सदियों से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका आयुर्वेद में भी काफी महत्व है, इसलिए लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। खासकर गर्मियों में रोजाना इसे खाना सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इस मौसम में कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों (Summer Fitness Tips) में रोज आंवला खाने के फायदे-
इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाए
गर्मी के मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से बीमारियां आम हो जाती हैं। ऐसे में विटामिन-सी से भरपूर आंवला हमारे इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने और उन इन्फेक्शन्स से बचाने में मदद करता हैस जो गर्मियों के दिनों में ज्यादा आम होते हैं।
यह भी पढ़ें- चुकंदर या अनार: गर्मियों में खून की कमी दूर करने के लिए किसका जूस पीना है ज्यादा फायदेमंद?
रेस्पिरेटरी सिस्टम मजबूत बनाए
आंवला रेस्टिरेटरी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है, जो गर्मियों के दौरान ज्यादा जरूरी होता है। इस मौसम में अक्सर वायु प्रदूषण और धूल के कारण रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
शरीर को ठंडक पहुंचाए
गर्मी के दिनों में लोग अक्सर ऐसे फूड्स डाइट में शामिल करते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए। ऐसे में आंलवा एक बढ़िया ऑप्शन है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही आपको हेल्दी भी बनाता है। इसमें शीतलता के गुण होते हैं, जो गर्मियों में हमारे शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
खबरें और भी
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे
आंवला शरीर में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है, जो गर्मियों के दौरान डिहाइड्रेशन और गर्मी से थकावट के कारण ज्यादा आम हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
शरीर के साथ-साथ आंवला आंखों को भी फायदा पहुंचाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जाना जाता है, जो गर्मियों के दौरान विशेष रूप से जरूरी है। खासकर तब जब हमारी आंखें तेज धूप और धूल के संपर्क में आती हैं।
सिरदर्द की नेचुरल रेमेडी
आंवला सिरदर्द और माइग्रेन के लिए किसी एक नेचुकल रेमेडी है, जो डिहाइड्रेशन और गर्मी की थकावट के कारण आमतौर पर गर्मियों में कई लोगों को परेशान करती है।
पाचन में सुधार करे
गर्मी के दिनों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी ही वजह बनी रहती है। ऐसे में आंवला पाचन में सुधार करने में मददगार साबित होगा। यह गर्मियों के महीनों के दौरान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जब हम ज्यादा हल्का खाना खाते हैं।
स्किन के लिए भी फायदेमंद
आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो हमारी स्किन को यूवी डैमेज से बचाता है और सनबर्न, पिगमेंटेशन और समय से पहले बूढ़ा होने के खतरे को कम करता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ Vitamin-B12 ही नहीं है अच्छी सेहत का राज! इन जरूरी विटामिन्स की कमी भी पड़ेगी भारी