Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में 80% लोगों में है विटामिन-डी की कमी, इन 5 लक्षणों से पहचानें कहीं आप भी तो नहीं इनमें शामिल

    Updated: Wed, 06 May 2026 10:28 AM (IST)

    विटामिन-डी की कमी के लक्षणों को पहचानना जरूरी है, ताकि जल्द से जल्द इसकी कमी को पूरा कर सकें। इसकी कमी से पूरी सेहत प्रभावित होती है। ...और पढ़ें

    विटामिन-डी की कमी ऐसे पहचानें (Picture Courtesy: Freepik)

    विटामिन-डी की कमी ऐसे पहचानें (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-डी का सबसे बेहतरीन सोर्स सूरज की रोशनी यानी धूप है, लेकिन फिर भी भारत में ज्यादातर लोगों में इसकी कमी देखने को मिलती है। विटामिन-डी की कमी का असर सिर्फ हमारी हड्डियों पर ही नहीं, बल्कि पूरी सेहत पर होता है। 

    इसलिए विटामिन-डी की कमी से बचाव करना काफी जरूरी है। इसकी कमी की पहचान करने के लिए शरीर के कुछ संकेतों को पहचानना जरूरी है। आइए जानें विटामिन-डी की कमी होने पर शरीर में कैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 

    लगातार थकान और एनर्जी की कमी

    अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी हर समय थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह विटामिन-डी की कमी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। दिन में बार-बार नींद आना या एनर्जी की कमी महसूस होना विटामिन-डी की कमी का सबसे बड़ा संकेत है। 

    हड्डियों और पीठ में दर्द

    विटामिन-डी कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन के लिए जरूरी है। यानी अगर आपके शरीर में विटामिन-डी नहीं है, तो आपका शरीर कैल्शियम को अब्जॉर्ब नहीं कर पाएगा। इसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसका सबसे कॉमन लक्षण पीठ के निचले हिस्से में दर्द या जोड़ों में दर्द है। 

    Vitamin D Deficiency symptoms

    बार-बार बीमार पड़ना

    मौसम में हल्के बदलाव पर भी आपको सर्दी-जुकाम या बुखार हो जाता है, तो यह विटामिन-डी की कमी के कारण हो सकता है। विटामिन-डी की कमी इम्युनिटी को कमजोर कर देती है। इसलिए शरीर बैक्टीरिया और दूसरे कीटाणुओं से लड़ नहीं पाते। 

    खबरें और भी

    मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द

    विटामिन-डी की कमी के कारण हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं। इसके कारण मांसपेशियों में लगातार ऐंठन महसूस हो सकता है। 

    घाव भरने में देरी और बालों का झड़ना

    चोट भरने में काफी समय लगना भी विटामिन-डी की कमी का संकते है। इसके अलावा, अगर आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो भी यह विटामिन-डी की कमी का संकेत हो सकता है।  

    विटामिन-डी की कमी को कैसे दूर करें?

    अगर आपको ऊपर दिए गए लक्षण दिखाई दें, तो सबसे पहले ब्लड टेस्ट करवाएं। इससे पता चल जाएगा कि आपके शरीर में विटामिन-डी का लेवल क्या है। इसके बाद डॉक्टर की सलाह से आप विटामिन-डी सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। ध्यान रहे कि विटामिन-डी सप्लीमेंट्स के साथ हेल्दी फैट्स लेना भी जरूरी है। 

    साथ ही, विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए रोज सुबह 10 से दोपहर 3 बजे के बीच 15-20 मिनट धूप में बैठना काफी असरदार साबित हो सकता है। 



    Source: