Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आपका शरीर भी दे रहा है ये 7 सिग्नल, तो हो जाएं सावधान! विटामिन-बी12 की कमी के हो सकते हैं संकेत

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 04:47 PM (IST)

    विटामिन-बी12 की कमी के लक्षणों को नजरअंदाज करना समस्या को गंभीर बना सकता है। डाइट और सप्लीमेंट्स से कमी को पूरा कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    कहीं आपका शरीर तो नहीं दे रहा विटामिन-B12 की कमी के संकेत? (Picture Courtesy: Freepik)

    कहीं आपका शरीर तो नहीं दे रहा विटामिन-B12 की कमी के संकेत? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारा शरीर किसी भी बीमारी से पहले हमें खामोश इशारे देता है, बस जरूरत है तो उन्हें समझने की। विटामिन-बी12 की कमी होने पर शरीर ऐसे संकेत देता है, जिन्हें पहचानना काफी जरूरी है। हालांकि, कई लोग इन संकेतों को हल्के में ले लेते हैं, जो आगे चलकर भारी पड़ सकता है।

    शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर कई तरह के शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल संकेत दिखाई देते हैं, जिन्हें समय पर पहचानना जरूरी है। आइए जानें विटामिन-बी12 की कमी होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं। 

    विटामिन-बी12 की कमी के संकेत

    • थकान और कमजोरी- अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी लगातार थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो यह विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।
    • पाचन संबंधी समस्याएं- जी मचलना, उल्टी या दस्त जैसी समस्याएं विटामिन-बी12 की कमी के कारण हो सकती हैं।
    • भूख में कमी और वजन घटना- अचानक भूख कम लगना और बिना किसी कोशिश के वजन का तेजी से गिरना भी  एक संकेत है।
    • मुंह के छाले और जीभ में सूजन- बी12 की कमी से जीभ में सूजन आ सकती है, वह लाल और दर्दनाक हो सकती है। साथ ही, मुंह में बार-बार छाले होना भी एक आम लक्षण है।
    • त्वचा का पीलापन- विटामिन-बी12 की कमी से पीलिया जैसा हल्का पीलापन त्वचा पर नजर आ सकता है क्योंकि इसके कारण रेड ब्लड सेल्स बनना कम हो जाते हैं।
    • चिड़चिड़ापन- बिना किसी खास कारण के स्वभाव में बदलाव आना या बात-बात पर चिड़चिड़ा महसूस करना विटामिन-बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।
    • व्यवहार में बदलाव- व्यक्ति के सोचने के तरीके या उसके सामान्य व्यवहार में अचानक बदलाव भी विटामिन-बी12 की कमी की ओर इशारा करता है।
    Vitamin B12 Deficiency Symptoms

    विटामिन-बी12 की कमी के न्यूरोलॉजिकल लक्षण 

    • हाथ-पैरों में झुनझुनी- अगर आपको बार-बार हाथों या पैरों में सुन्नता या सुइयां चुभने जैसा एहसास होता है, तो इसे हल्के में न लें।
    • याददाश्त की समस्या- चीजों को भूल जाना या किसी काम में फोकस करने में परेशानी होना बी12 की गंभीर कमी को दिखाता है।
    • बैलेंस और चलने में दिक्कत- इसकी कमी से नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचता है, जिससे व्यक्ति को चलने-फिरने या सामान्य रूप से बोलने में परेशानी महसूस हो सकती है।

    कैसे करें बचाव? 

    हमारा शरीर खुद विटामिन-बी12 नहीं बना पाता। इसलिए इसकी कमी डाइट और सप्लीमेंट्स के जरिए ही दूर कर सकते हैं। इसका मुख्य सोर्स एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स, जैसे- दूध, अंडा, चिकन आदि हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन-बी12 के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।



    Source: