Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं आपका लिवर अंदर से खराब तो नहीं हो रहा? शरीर में दिखें 7 लक्षण तो तुरंत करवा लें डॉक्टर से जांच

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 11:24 AM (IST)

    लिवर डैमेज के संकेतों की वक्त पर पहचान करना बेहद जरूरी है। ...और पढ़ें

    लिवर डैमेज के लक्षणों को न करें अनदेखा (Picture Courtesy: Freepik)

    लिवर डैमेज के लक्षणों को न करें अनदेखा (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में लिवर की बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं। सबसे डराने वाली बात यह है कि लिवर की बीमारी के लक्षण तब तक सामने नहीं आते, जब तक कि स्थिति बहुत गंभीर न हो जाए। इसलिए लिवर की बीमारियों का जल्दी पता नहीं चल पाता। 

    लेकिन कुछ संकेतों पर ध्यान देकर आप वक्त रहते डॉक्टर की मदद से बीमारी का पता लगा सकते हैं। डॉ. शालीन अग्रवाल (प्रिंसिपल कंसल्टेंट एंड चीफ ऑफ लिवर ट्रांसप्लांट एंड एचपीबी सर्विसेज, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो संकेत देते हैं कि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है।  

    लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना

    थकान अक्सर लिवर खराब होने का पहला संकेत होती है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो ब्लड में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इससे दिमाग की काम करने की क्षमता और शरीर की एनर्जी प्रभावित होती है। 

    Liver Damage Risk Factors

    त्वचा और आंखों का पीला पड़ना 

    जब लिवर बिलीरुबिन को सही ढंग से प्रोसेस नहीं कर पाता, तो यह शरीर में जमा होने लगता है, जिससे त्वचा और आंखों में पीलापन आ जाता है। अक्सर लोग इसी लक्षण के बाद डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन तब तक बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है।

    खबरें और भी

    भूख में कमी और वजन का अचानक गिरना

    लिवर खराब होने पर पाचन तंत्र पर सीधा असर पड़ता है। भारत की 9% से 32% आबादी फैटी लिवर से जूझ रही है। आजकल युवाओं में भी भूख न लगने जैसे लक्षण आम होते जा रहे हैं, जो लिवर की समस्या का संकेत हो सकते हैं।

    पेट में दर्द या सूजन

    पेट में फ्लूएड का जमा होना लिवर के गंभीर रूप से डैमेज होने का संकेत है। भारत में सिरोसिस का सबसे मुख्य कारण शराब पीना है, जिसकी वजह से पेट में सूजन जैसी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

    गहरे रंग का पेशाब और हल्का मल

    अगर आपके पेशाब का रंग गहरा है और मल का रंग असामान्य रूप से हल्का है, तो यह बाइल के फ्लो में समस्या का संकेत हो सकता है। कई लोग इसे केवल डिहाइड्रेशन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में महंगा पड़ता है।

    आसानी से चोट लगना या ब्लीडिंग होना

    लिवर शरीर में ब्लड क्लॉट्स जमाने वाले फैक्टर्स बनाता है। जब लिवर कमजोर होता है, तो मामूली चोट पर भी ज्यादा खून बह सकता है या नील पड़ सकते हैं। शोध बताते हैं कि भारत में कई मरीजों में सिरोसिस का पता तभी चलता है जब उन्हें ब्लीडिंग की समस्या शुरू होती है।

    त्वचा पर लगातार खुजली होना

    बिना किसी रैशेज या दाने के शरीर पर खुजली होना लिवर की बीमारी का एक छिपा हुआ लक्षण हो सकता है। यह त्वचा के नीचे बाइल सॉल्ट्स जमा होने के कारण होता है, जिसे अक्सर लोग सामान्य त्वचा समस्या समझ लेते हैं।

    समय पर पहचान है जरूरी

    लिवर अचानक फेल नहीं होता, बल्कि यह धीरे-धीरे खराब होता है और अक्सर इसमें दर्द भी नहीं होता। इसलिए समय रहते लिवर की बीमारियों के लक्षणों की पहचान करना बेहद जरूरी है।