Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खराब ब्लड सर्कुलेशन होने पर दिखाई देते हैं ये 6 लक्षण, हल्के में लेने की गलती पड़ जाएगी भारी

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 08:39 AM (IST)

    क्या आपके हाथ-पैरों में अक्सर झनझनाहट महसूस होती है? अगर हां तो ये खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हो सकता है। हालांकि हाथ-पैरों में सुन्नता ही इसका एकम ...और पढ़ें

    इन लक्षणों से करें खराब ब्लड सर्कुलेशन की पहचान (Picture Courtesy: Freepik)
    इन लक्षणों से करें खराब ब्लड सर्कुलेशन की पहचान (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. बेहतर ब्लड सर्कुलेशन हेल्दी रहने के लिए जरूरी है
    2. हाथ-पैरों में झनझनाहट ब्लड सर्कुलेशन रुकने का सबसे अहम संकेत है
    3. खराब ब्लड सर्कुलेशन होने पर शरीर में और भी कई लक्षण दिखाई देते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारा शरीर एक मशीन की तरह है, जहां हर अंग को चलाने में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन होना जरूरी है। दिल एक पंप की तरह काम करता है और आर्टरीज व नसों के जरिए पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों से भरपूर खून पहुंचाता है। हालांकि, कई बार इसमें रुकावट (Poor Blood Circulation) भी आ जाती है।

    इसके कारण शरीर को भरपूर ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता, जिसके कारण कई लक्षण (Poor Blood Circulation Signs) दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को पहचानना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। आइए, जानते हैं कि खराब ब्लड सर्कुलेशन के क्या संकेत हो सकते हैं।

    चलने पर मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी

    अगर चलने, सीढ़ियां चढ़ने या कोई फिजिकल एक्टिविटी करते समय पैरों की मांसपेशियों खासकर पिंडलियों में ऐंठन, दर्द या भारीपन महसूस होता है, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का एक अहम लक्षण है। आराम करने पर यह दर्द ठीक हो जाता है। ऐसा पैरों की मांसपेशियों में सही मात्रा में खून न पहुंचने के कारण होता है।

    झनझनाहट

    शरीर के हिस्से, खासकर हाथ-पैरों की उंगलियों में सुन्नता, झनझनाहट या सुई चुभने जैसा एहसास होना खराब सर्कुलेशन की ओर इशारा करता है। यह सेंसेशन तब होती है जब किसी नर्व पर दबाव पड़ता है या उसे भरपूर मात्रा में खून नहीं मिल पाता।

    खबरें और भी

    हाथ-पैरों का ठंडा पड़ना

    बिना किसी ठंडे माहौल के भी अगर आपके हाथ-पैर या उंगलियां हमेशा ठंडी रहती हैं, तो यह चिंता का कारण है। जब शरीर के सभी हिस्सों तक खून ठीक से नहीं पहुंच पाता, तो उन हिस्सों का तापमान गिरने लगता है।

    त्वचा का रंग बदलना

    ब्लड सर्कुलेशन में कमी होने पर त्वचा का रंग बदल सकता है। त्वचा पीली या नीली पड़ सकती है। ऐसा खून में ऑक्सीजन की कमी के कारण होता है। अक्सर होंठ, नाखून और उंगलियों के रंग में बदलाव सबसे पहले नजर आता है।

    सूजन

    खराब सर्कुलेशन के कारण पैरों, टखनों या पैरों में सूजन आ सकती है। जब ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, तो फ्लूएड टिश्यू में जमा होने लगते हैं, जिससे सूजन हो जाती है। गंभीर मामलों में, त्वचा टाइट और चमकदार दिखाई दे सकती है।

    उभरी हुई नसें

    जब ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं होता, तो नसों पर दबाव बढ़ सकता है। इससे वे उभरी हुई या मुड़ी हुई दिख सकती हैं। इसे वैरिकोज वेंस भी कहते हैं, जो आमतौर पर पैरों में दिखाई देती हैं।

    यह भी पढ़ें- Blood Circulation सुधारने के लिए रोज करें 3 योगासन, दूर होगी शरीर की अकड़न; खुल जाएंगी ब्लॉक नसें!

    यह भी पढ़ें- नर्व डैमेज होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानें किन वजहों से नसों को पहुंच सकता है नुकसान

    Source: 


    Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/21882-poor-circulation#symptoms-and-causes