यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शरीर में दिखने वाले 5 संकेत, जो बताते हैं जरूरत से ज्यादा प्रोटीन ले रहे हैं आप
प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है। इसलिए लोग मानते हैं कि वे जितना प्रोटीन लेंगे, उतना ही अच्छा है। लेकिन ऐसा नहीं होता। प्रोटीन की जरूरत भी हर व्यक्त ...और पढ़ें

ज्यादा प्रोटीन भी पहुंचा सकता है नुकसान (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी है
मांसपेशियों की मरम्मत के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों की मरम्मत, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने और एनर्जी के लिए काफी जरूरी है। इसलिए लोगों को लगता है कि हम जितना ज्यादा प्रोटीन लेंगे, उतना ही बेहतर होगा। इस वजह से अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर ज्यादा से ज्यादा फूड्स को शामिल करें। जिम जाने वाले लोग तो कई लोग मसल्स बिल्डिंग के लिए प्रोटीन पाउडर भी लेते हैं। लेकिन असल में, ज्यादा प्रोटीन लेना हानिकारक भी हो सकता है (Harms of too much protein)। अगर आपको खुद में नीचे दिए गए संकेत (Signs of Over Consuming Protein) दिखाई देते हैं, तो हो सकता है कि आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन ले रहे हों।
पाचन संबंधी समस्याएं (कब्ज या डायरिया)
प्रोटीन से भरपूर फूड्स, खासकर जब कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की मात्रा कम हो, तो पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकते हैं। ज्यादा प्रोटीन लेने से कब्ज की समस्या हो सकती है, क्योंकि शरीर को भरपूर फाइबर नहीं मिल पाता। वहीं, कुछ लोगों को डायरिया भी हो सकता है, खासकर अगर वे डेयरी या प्रोटीन सप्लीमेंट्स ज्यादा मात्रा में लेते हैं।
वजन बढ़ना
बहुत से लोग प्रोटीन को वजन घटाने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेते हैं, तो इससे वजन बढ़ भी सकता है। एक्स्ट्रा प्रोटीन कैलोरी के रूप में जमा हो जाता है और फैट में बदल सकता है। खासकर, अगर आप प्रोटीन शेक या सप्लीमेंट्स ज्यादा लेते हैं, तो अनजाने में कैलोरी इनटेक भी बढ़ सकता है।
किडनी पर दबाव
प्रोटीन को पचाने और वेस्ट प्रोडक्ट्स को बाहर निकालने का काम किडनी करती है। ज्यादा प्रोटीन लेने से किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे लंबे समय में किडनी की समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको पहले से ही किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, तो प्रोटीन की सीमित मात्रा रखना और भी जरूरी हो जाता है।
खबरें और भी
डिहाइड्रेशन (पानी की कमी)
जब शरीर प्रोटीन को तोड़ता है, तो नाइट्रोजन वाले वेस्ट प्रोडक्ट्स बनते हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इस वजह से ज्यादा प्रोटीन लेने वाले लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। अगर आपको बार-बार प्यास लगती है या यूरिन का रंग गहरा है, तो यह ज्यादा प्रोटीन की वजह से हो सकता है।
सांसों में बदबू
जब शरीर ज्यादा प्रोटीन लेता है और कार्बोहाइड्रेट कम, तो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया बदल जाती है। इस कंडिशन में शरीर कीटोसिस मोड में चला जाता है, जिसमें कीटोन बॉडीज बनती हैं। ये कीटोन्स सांसों से एक तेज गंध छोड़ते हैं, जिसे अक्सर "कीटो ब्रेथ" कहा जाता है। अगर आपकी सांसों से अजीब गंध आ रही है, तो हो सकता है कि आपका प्रोटीन इनटेक ज्यादा हो।
यह भी पढ़ें: Protein Powder को दूध के साथ लेना बेहतर है या पानी के साथ? जानें कौन-सा तरीका है ज्यादा फायदेमंद
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।