Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss का गोल्डन फॉर्मूला है 6-6-6 Walking Rule, बिजी रूटीन में भी आसानी से कर पाएंगे फॉलो

    Updated: Mon, 03 Mar 2025 02:32 PM (GMT+05:30)

    वजन कम करने के लिए अक्सर हम सोचते हैं कि हमें बहुत कड़ी एक्सरसाइज और डाइटिंग करनी पड़ेगी। लेकिन कैसा हो अगर हम बताएं कि ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है। ...और पढ़ें

    Weight Loss के लिए नहीं करना चाहते मुश्किल एक्सरसाइज? (Picture Courtesy: Freepik)
    Weight Loss के लिए नहीं करना चाहते मुश्किल एक्सरसाइज? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. वजन कम करने के लिए वॉक करना काफी फायदेमंद होता है।
    2. वॉकिंग का 6-6-6 रूल फॉलो करना काफी असरदार और आसान है।
    3. इस रूल की मदद से आप कम मेहनत में भी फिट रह सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। 6-6-6 Walking Rule: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बन गया है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन कई बार डाइट प्लान या मुश्किल एक्सरसाइज रूटीन को फॉलो करना मुश्किल हो जाता है। 

    ऐसे में, 6-6-6 वॉकिंग रूल (Weight loss walking tips) एक आसान और असरदार तरीका (Weight Loss Formula) साबित हो सकता है। यह वॉकिंग रूल न केवल वजन कम करने में मदद (Weight loss walking plan) करता है, बल्कि फिजिकल और मेंटल हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। आइए जानें कैसे करें इसे फॉलो और इसके फायदे।

    6-6-6 वॉकिंग रूल क्या है?

    6-6-6 वॉकिंग रूल एक साधारण नियम है, जिसमें आपको दिन में एक बार सुबह या शाम को 60 मिनट तक पैदल चलना होता है। इसके साथ ही, 6 मिनट का वार्म-अप और 6 मिनट का कूल-डाउन भी शामिल है। इस रूल का नाम इसके नियमों से लिया गया है।

    • 6 बजे- सुबह 6 बजे या शाम 6 बजे वॉक करना।
    • 60 मिनट- लगातार 60 मिनट तक पैदल चलना।
    • 6 मिनट वार्म-अप और 6 मिनट कूल-डाउन- वॉक से पहले और बाद में 6-6 मिनट का समय शरीर को तैयार करने और आराम देने के लिए।

    यह भी पढ़ें: मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक: तेजी से Weight Loss के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

    खबरें और भी

    6-6-6 वॉकिंग रूल के फायदे

    • वजन कम करने में मददगार- 60 मिनट तक लगातार वॉक करने से शरीर में कैलोरी बर्न होती है। यह शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है।
    • दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद- नियमित रूप से वॉक करने से दिल की सेहत बेहतर होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
    • तनाव कम करने में सहायक- वॉक करने से मेंटल स्ट्रेस कम होता है और मूड अच्छा रहता है।

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाना- सुबह की वॉक पाचन तंत्र को एक्टिव करती है और खाने को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करती है।
  • एनर्जी लेवल में बढ़ोतरी- नियमित वॉक करने से शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ता है और आप दिनभर एक्टिव महसूस करते हैं।
  • 6-6-6 वॉकिंग रूल कैसे फॉलो करें?

    • सही समय चुनें- सुबह 6 बजे या शाम 6 बजे वॉक करना सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह की वॉक शरीर को एनर्जेटिक बनाती है, जबकि शाम की वॉक तनाव कम करने में मदद करती है।
    • वार्म-अप जरूर करें- वॉक शुरू करने से पहले 6 मिनट तक हल्की स्ट्रेचिंग या जॉगिंग करें। इससे शरीर गर्म होता है और चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।
    • 60 मिनट तक वॉक करें- लगातार 60 मिनट तक तेज गति से वॉक करें। अगर शुरुआत में 60 मिनट मुश्किल लगे, तो धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
    • कूल-डाउन करें- वॉक के बाद 6 मिनट तक हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द से बचाव होता है।
    • हेल्दी डाइट लें- वॉक के साथ-साथ हेल्दी डाइट लेना भी जरूरी है। जंक फूड और ज्यादा मीठी चीजें खाने से परहेज करें।

    यह भी पढ़ें: खाने के बाद सिर्फ 5 मिनट वॉक से शरीर में दिखेंगे 7 बदलाव, हर कोई पूछेगा सेहत का असली राज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।