अगर शरीर में दिख रहे ये 6 संकेत, तो समझ जाएं नींद नहीं हो रही पूरी; नजरअंदाज करना पड़ जाएगा भारी
नींद की कमी होने पर हमारा शरीर कई संकेत देना शुरू करता है। इन्हें समय पर न पहचाना जाए, तो आगे चलकर सेहत को नुकसान हो सकता है। ...और पढ़ें

नींद की कमी के इन संकेतों से रहें सावधान (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपनी नींद की कीमत पर देर रात तक काम करते हैं या फोन पर रील्स स्क्रॉल करते रहते हैं? आज की हसल कल्चर वाली जिंदगी में 7 घंटे से कम सोना जैसे एक ट्रेंड सा बन गया है। हम अक्सर बिना सोचे-समझे अपनी नींद की कुर्बानी दे देते हैं, लेकिन इसका सीधा बिल हमारी सेहत चुका रही है।
आंखों के नीचे आए डार्क सर्कल्स तो सिर्फ एक छोटी सा संकेत है; जब शरीर को पूरा आराम नहीं मिलता, तो वह अंदर से कई खतरनाक अलार्म बजाता है। आइए जानते हैं शरीर के उन साइलेंट इशारों के बारे में, जो चीख-चीख कर बताते हैं कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है।
दिन में नींद आना
नींद की कमी का सबसे पहला संकेत है दिन भर सुस्ती महसूस करना। अगर आप ऑफिस में काम करते समय, मीटिंग के दौरान या सफर करते समय बार-बार जम्हाई ले रहे हैं और आपकी पलकें भारी हो रही हैं, तो यह इस बात का सबूत है कि रात की नींद पूरी नहीं हुई है। शरीर अपनी एनर्जी को बचाने की कोशिश करता है, जिससे आप थका हुआ महसूस करते हैं।
-1778063570235.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन
अगर आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगा है, तो समझ जाइए नींद पूरी नहीं हुई है। नींद की कमी का सीधा असर हमारे दिमाग के अमिग्डाला पर पड़ता है, जो इमोशन्स को कंट्रोल करता है। पूरी नींद न लेने पर इमोशनल बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे व्यक्ति चिड़चिड़ा, उदास या तनाव महसूस करने लगता है।
खबरें और भी
फोकस में कमी और भूलने की आदत
नींद के दौरान हमारा दिमाग यादों को सहेजने का काम करता है। जब हम कम सोते हैं, तो फोकस करना मुश्किल हो जाता है। नींद की कमी के कारण आप काम पर फोकस नहीं कर पाते और छोटी-छोटी चीजें जैसे चाबी कहां रखी है या किसी का नाम, भूलने लगते हैं।
रिएक्शन टाइम कम होना
नींद की कमी आपके रिएक्शन टाइम प्रभावित हो जाता है। अगर आपको गाड़ी चलाते समय या किसी बातचीत के दौरान तुरंत रिएक्शन देने में परेशानी हो रही है, तो यह खतरनाक हो सकता है। आपका दिमाग सूचनाओं को उतनी तेजी से प्रोसेस नहीं कर पाता जितनी तेजी से उसे करना चाहिए।

(AI Generated Image)
लगातार सिरदर्द
नींद की कमी से टेंशन हेडेक या माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। जब शरीर को पूरा आराम नहीं मिलता, तो स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो सिर में भारीपन और दर्द का कारण बनता है।
शारीरिक थकान और कमजोरी
पूरी रात बिस्तर पर लेटने के बावजूद अगर आप सुबह उठकर खुद को तरोताजा महसूस नहीं करते और शरीर में एनर्जी की कमी लगती है, तो यह नींद की खराब गुणवत्ता का संकेत है। गहरी नींद के दौरान ही शरीर अपनी मरम्मत करता है। इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द और शारीरिक कमजोरी बनी रहती है।