सोते-सोते क्यों लगता है जैसे ऊंचाई से गिर रहे हैं आप? क्या है इस अजीब एहसास के पीछे का साइंस
सोते समय कभी-कभी अचानक ऐसा लगता है, जैसे सीढ़ियों से फिसल गए या कहीं ऊंचाई से गिर गए। इसे हाइप्निक जर्क कहते हैं। ...और पढ़ें

सोते समय क्यों महसूस होते हैं अचानक झटके? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार ऐसा होता है कि आप बिस्तर पर लेटे हैं, नींद बस आने ही वाली है कि तभी अचानक ऐसा लगता है जैसे आप किसी सीढ़ी से फिसल गए हों या किसी ऊंचाई से नीचे गिर रहे हों! क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है? अगर हां, घबराइए मत! यह बहुत आम बात है, जो कई लोगों के साथ होती है।
मेडिकल साइंस की भाषा में इस अजीबोगरीब स्थिति को हाइप्निक जर्क (Hypnic Jerk) या स्लीप ट्विच कहा जाता है। लेकिन सवाल यह है कि सुकून से सोते हुए शरीर को अचानक ये झटके क्यों लगते हैं? आइए समझते हैं कि हमारा दिमाग हमारे ही साथ ऐसा खेल क्यों खेलता है।
क्या है हाइप्निक जर्क?
हाइप्निक जर्क मांसपेशियों का एक इनवॉल्यूएंटरी ट्विच है, जो तब होता है जब शरीर जागने की अवस्था से गहरी नींद की अवस्था में जा रहा होता है। यह झटका अक्सर एक सेकंड से भी कम समय का होता है, लेकिन यह इतना असरदार होता है कि व्यक्ति पूरी तरह से चौंक कर जाग जाता है। कई बार इसके साथ गिरने का सपना या बिजली के झटके जैसा एहसास भी जुड़ा होता है।
-1777381014041.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
क्यों लगता है यह झटका?
इसके पीछे कोई एक पक्का कारण अभी तक समझ नहीं आया है, लेकिन यह कई वजहों से हो सकता है-
- दिमाग और शरीर के बीच गलत तालमेल- जैसे ही हम सो रहे होते हैं, हमारी मांसपेशियां रिलैक्स होने लगती हैं। कभी-कभी दिमाग इस रिलैक्सेशन को गिरना समझ लेता है। बचने के लिए दिमाग मांसपेशियों को तुरंत सिकुड़ने का निर्देश देता है, जिससे हमें झटका महसूस होता है।
- तनाव- अगर आपका दिमाग दिन भर तनाव में रहा है, तो सोने के समय भी वह पूरी तरह शांत नहीं हो पाता। हाई अलर्ट मोड पर रहने के कारण नर्वस सिस्टम मिसफायर कर सकता है।
- ज्यादा कैफीन- सोने से पहले चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स पीने से दिमाग एक्टिव हो जाता है, जिससे नींद बाधित होती है और झटके लगने की संभावना बढ़ जाती है।
- थकान और नींद की कमी- जब आप बहुत ज्यादा थके होते हैं या कई दिनों से ठीक से सोए नहीं होते, तो शरीर जल्दी से गहरी नींद में जाने की कोशिश करता है, जिसके कारण भी ये झटके आ सकते हैं।
क्या यह कोई समस्या है?
ज्यादातर मामलों में, हाइप्निक जर्क पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित है। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं है। हालांकि, अगर यह झटके इतने बार-बार लग रहे हैं कि आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है या आप सोने के नाम से ही डरने लगे हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है।