Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मूड को बेहतर बनाते हैं Probiotics से भरपूर 7 फूड्स, पेट के ल‍िए भी हैं फायदेमंद

    Updated: Thu, 17 Apr 2025 10:15 AM (IST)

    88 लोगों पर ए‍क र‍िसर्च क‍िया गया। उन्‍हें दो हफ्ते तक प्रोबायोटिक्स दिए गए। इसमें देखा गया क‍ि उनके मूड में सुधार आया। उनका गुस्सा चिड़चिड़ापन और उदा ...और पढ़ें

    सेहत के ल‍िए फायदेमंद है प्रोबायोट‍िक्‍स। (Image Credit- Freepik)
    सेहत के ल‍िए फायदेमंद है प्रोबायोट‍िक्‍स। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हमारे द‍िमाग के ल‍िए प्रोबायोट‍िक्‍स जरूरी होते हैं।
    2. इन्‍हें खाने से हमारे पेट को भी दुरुस्‍त रखा जा सकता है।
    3. नई र‍िसर्च में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आपने कभी सुना है कि पेट और दिमाग का आपस में गहरा रिश्ता होता है? इस रिश्ते को गट-ब्रेन एक्सिस कहा जाता है। दरअसल, पेट सिर्फ खाना पचाने का काम नहीं करता, बल्कि यह हमारे दिमाग से भी जुड़ा होता है। आपने नोट‍िस किया होगा कि जब आप बहुत टेंशन में होते हैं तो पेट में भी दर्द होने लगता है। अचानक से भूख बढ़ जाती है तो कभी खत्‍म ही हो जाती है।

    'Nature' जर्नल में छपी ए‍क र‍िसर्च के मुताब‍िक, अबर हमारे पेट में अच्‍छे बैक्‍टीर‍िया सही मात्रा में हों ताे इससे हमारी मेंटल हेल्‍थ पर अच्‍छा असर पड़ता है। अच्‍छे बैक्‍टीर‍िया को प्रोबायोट‍िक्‍स कहा जाता है। ये बैक्‍टीर‍िया हमारे मूड को बेहतर बनाते हैं। इससे स्‍ट्रेस को भी कम करने में मदद म‍िलती है। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है क‍ि प्रोबायोटिक्स वाले खाने से इंसान का मूड बेहतर होता है। इसका असर हमारी बॉडी पर मात्र दो हफ्तों में ही द‍िखने लगता है।

    88 लोगों पर क‍िया गया शोध

    रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रोज प्रोबायोटिक्स लेते हैं, उनका मूड पहले से बेहतर हो गया और टेंशन कम हो गया। 88 लोगों को दो हफ्ते तक प्रोबायोटिक्स दिए गए थे तो उनके मूड में सुधार आया। उनका गुस्सा, चिड़चिड़ापन और उदासी कम हुई। सबसे अच्छी बात यह रही कि ये सुधार बिना किसी दवाई के केवल खाने की मदद से हुआ।

    क्‍या है प्रोबायोट‍िक्‍स?

    प्रोबायोटिक्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये हमारे पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं। इससे डाइजेशन में सुधार होता है। इससे हमारे द‍िमाग को भी शांत‍ि म‍िलती है। आमतौर पर लोग दही को सबसे अच्छा प्रोबायोटिक मानते हैं। हालांक‍ि कुछ अन्य फूड्स भी हैं जिनमें प्रोबायोटिक्स अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं प्रोबायोटिक फूड्स के बारे में-

    खबरें और भी

    प्रोबायोटिक्स से भरपूर फूड्स

    • दही- प्रोबायोटिक्स पाने का सबसे आसान और सस्ता तरीका दही होता है। इसे रोज अपनी डाइट में शाम‍िल करना चाह‍िए।
    • केफिर- यह दही जैसा एक डेयरी प्रोडक्‍ट है जो खास बैक्टीरिया से बनता है। इसमें 30 से अधिक प्रकार के प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं। इससे डाइजेशन बेहतर होता है।
    • कम्बुचा- यह एक तरह की खट्टी चाय होती है, जो घर पर भी बन सकती है। इसमें गुड बैक्टीरिया और यीस्ट होते हैं। यह डाइजेशन में सुधार करता है, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसे पीने से मूड अच्‍छा होता है।
    • सॉरक्राउट- यह खमीर वाली गोभी होती है, जो पेट के लिए अच्छी होती है। इसे खाने से मेंटल हेल्‍थ में भी सुधार होता है।
    • अचार- जो अचार बिना केमिकल और सिरके के बनते हैं, उनमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। इन्‍हें भी अपनी डाइट में जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। हालांक‍ि इसका सेवन सीम‍ित मात्रा में ही करना चाह‍िए।
    • टेम्पेह- यह सोया से बना एक खाने का आइटम है, जो मांस का अच्छा विकल्प है। इसमें नेचुरल एंजाइम्स और फाइबर होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखते हैं और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
    • किमची- यह एक फेमस कोर‍ि‍यन फर्मेंटेड ड‍िश हाेता है। ये तीखा अचार होता है जो पत्तागोभी और मूली से बनता है। इसमें लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया भरपूर होते हैं, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ाते हैं, जो डाइजेशन को सुधारता है।

    यह भी पढ़ें: Probiotics: पाचन ही नहीं दिमाग भी हेल्दी रखते हैं प्रोबायोटिक्स, जानें क्या हैं इसके अन्य फायदे

    यह भी पढ़ें: सर्दियां ही नहीं, गर्मियों के ल‍िए भी हेल्‍दी ऑप्‍शन है मूंगफली, बस जान लें खाने का सही तरीका