Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Periods में भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? जानें ऐसी 8 बातें जो हर लड़का या लड़की को होनी चाहिए पता

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 06:09 PM (IST)

    आज भी लोगों के बीच पीरियड्स को लेकर गलत जानकारियां मौजूद हैं। इसलिए जरूरी है कि लड़का हो या लड़की हर किसी को इससे जुड़ी सही जानकारी (period awareness ...और पढ़ें

    पीरियड्स से जुड़े ये 8 मिथक और इनकी सच्चाई (Picture Credit- Freepik)
    पीरियड्स से जुड़े ये 8 मिथक और इनकी सच्चाई (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. पीरियड्स महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल प्रोसेस है।
    2. हालांकि, आज भी लोगों में इसे लेकर जागरूकता की कमी है।
    3. ऐसे में इससे जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पीरियड्स एक नेचुरल बायोलॉजिकल प्रोसेस है, जिससे लगभग हर महिला को हर महीने गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके बारे में आज भी कई लोग खुलकर बात करने से कतराते हैं। आज भी हमारे आसपास लोगों के बीच इसे लेकर कई तरह के मिथक और अफवाहें मौजूद हैं, जिसके बारे में लोग ज्यादा बातें नहीं करते हैं।

    सिर्फ लड़कियों को ही नहीं, बल्कि लड़कों को भी (period awareness for boys and girls) इससे जुड़ी कुछ बातें जरूर पता होनी चाहिए, ताकि न सिर्फ वह महिलाओं की जरूरत और तकलीफ को समझ सकें, बल्कि दोनों एक-दूसरे से इस बारे में खुलकर बातें भी कर सकें। इसी मकसद से सोशल मीडिया पर डॉक्टर मनन वोरा ने एक वीडियो शेयर की।

    इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने पीरियड्स से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताईं (menstrual cycle knowledge for everyone), जिन्हें लेकर अक्सर गलत जानकारी दी जाती है और इसलिए इनके बारे में सभी को पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में-

    यह भी पढ़ें- पीरियड्स में देरी के पीछे 7 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी जानकारी

    क्या पीरियड्स में प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

    हां, पीरियड्स के दौरान भी प्रेग्नेंसी का चांस होता है। दरअसल, स्पर्म कई दिनों तक सर्वाइव कर सकता है और इसलिए पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंट होने की संभावना कम होती है, लेकिन इसे नकारा नहीं जा सकता है।

    खबरें और भी

    पपीता खाने से पीरियड जल्दी आ जाते हैं?

    जी नहीं, यह एक मिथक है। डॉक्टर के मुताबिक इसका कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है। इससे आपका डाइजेशन बेहतर हो सकता है, लेकिन यह पीरियड्स को ट्रिगर नहीं करता है।

    क्या कोल्ड ड्रिंक्स से पीरियड्स रुक सकते हैं?

    डॉक्टर ने बताया कि यह पूरी तरह से गलत जानकारी है। आपकी पीरियड साइकिल को कोई भी टेम्परेचर या ड्रिंक्स कंट्रोल नहीं कर सकता है।

    पीरियड मिस होने का मतलब हमेशा प्रेग्नेंसी ही होता है?

    यह सबसे आम सवाल और इसे लेकर एक आम धारणा है। हालांकि, लोगों की यह जानकारी भी काफी हद तक गलत है। पीरियड मिस होने के पीछे प्रेग्नेंसी के अलावा और भी कई कारण हो सकते हैं। ऐसा स्ट्रेस, थायरॉइड, पीसीओएस और वेट इशू के कारण भी हो सकता है।

    पीरियड्स के दौरान अचार या खट्टी चीजें नहीं खाना चाहिए?

    पीरियड्स से जुड़ी यह एक ऐसी बात है, जो लगभग हर लड़की से अपनी दादी-नानी या मम्मी से जरूर सुनी होगी। हालांकि, यह बात भी गलत है। डॉक्टर के मुताबिक फूड्स का आपके मेंस्ट्रुअल फ्लो पर कोई असर नहीं होता है।

    क्या पीरियड्स में नहाना या सिर धोना नुकसानदेह है?

    डॉक्टर ने बताया कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई (period hygiene tips) का ध्यान रखना जरूरी है। इससे क्रैप्स में राहत मिलती है और इन्फेक्शन का खतरा भी कम होता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

    क्या सेनेटरी पैड से कैंसर हो सकता है?

    डॉक्टर मनन की मानें, तो ऐसा नहीं है, लेकिन अगर समय-समय पर पैड चेंज न करने से रैशेज और इन्फेक्शन जरूर हो सकता है। इसलिए 4 से 5 घंटे में पैड जरूर बदल लें।

    पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने नुकसान होता है?

    बिल्कुल नहीं। डॉक्टर की मानें तो पीरियड्स के दौरान फिजिकली एक्टिव रहने के क्रैप्स को कम करने में मदद मिलती है और मूड भी बेहतर होता है।

    यह भी पढ़ें- ये 6 संकेत बताते हैं हेल्दी नहीं हाे रहे आपके Periods, नजरअंदाज करने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें