Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mental Health: मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कारगर हैं ये जड़ी-बूटियां, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 10:12 AM (IST)

    Mental Health इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव होने लगा है। बदलती जीवनशैली का असर लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। काम के ब ...और पढ़ें

    मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगी ये जड़ी-बूटियां
    मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगी ये जड़ी-बूटियां

    HighLights

    1. इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव होने लगा है।
    2. बदलती जीवनशैली की वजह से लोग कई मानसिक समस्याओं का शिकार हो रहे हैं।
    3. ऐसे में आप इन जड़ी-बूटियों की मदद से अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mental Health: इन दिनों लोगों के जीवन जीने का तरीका तेजी से बदल रहा है। काम के बढ़ते बोझ और रोज की भागदौड़ का असर लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। हमारे आसपास कई सारे लोग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन दिनों कई लोग तनाव और डिप्रेशन का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने स्वास्थ्य की सही देखभाल की जाए।

    हमारी आदतों और रहन-सहन के अलावा हमारा खानपान भी हमारी सेहत पर काफी असर डालता है। ऐसे में अपनी डाइट में सही बदलाव कर आप न सिर्फ अपने शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप अपनी मेंटल हेल्थ मे सुधार कर सकते हैं।

    अश्वगंधा

    अश्वगंधा अपने जादुई गुणों के लिए जाना जाता है। यह कई सारी समस्याओं का रामबाण इलाज है। इसे आमतौर पर भारतीय जिनसेंग के रूप में जाना जाता है। स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत दिलाने के साथ ही यह मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा देने में भी मदद करता है, जिससे आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

    ब्राह्मी

    बालों के वरदान ब्राह्मी आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद गुणकारी है। यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं या बीमारियों के इलाज के साथ ही रोजमर्रा क जीवन के तनावों से निपटने के लिए एक शक्तिशाली जड़ी बूटी है। आप एक कप गर्म चाय के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर हैं ये 6 ड्रिंक्स, आज ही बना लें इनसे दूरी

    हल्दी

    कई औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी लंबे समय से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज करती आ रही है। सर्दी-खांसी हो या कोई चोट या घाव हल्दी सभी का रामबाण इलाज है। इन सबके अलावा यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्राकृतिक उपचार भी है।

    गिलोय

    इसे गुडुची के नाम से भी जाना जाता है। यूं तो गिलोय आयुर्वेद में लंबे समय से कई समस्याओं के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन कोरोनाकाल से इसकी लोकप्रियता ज्यादा बढ़ गई है। इम्युनिटी बूस्ट करने वाली यह जड़ी-बूटी डिप्रेशन के इलाज में काफी सहायक है। साथ ही यह तनाव को कम करने और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है।

    तुलसी

    हिंदू धर्म में तुलसी का अपना अलग महत्व है। अपने धार्मिक महत्व के अलावा तुलसी सेहत को होने वाले फायदों के लिए भी जानी जाती है। जब बात मानसिक स्वास्थ्य की आती है, तो यह सबसे भरोसेमंद और कारगर जड़ी-बूटी है। यह आपकी मानसिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए भी काफी उपयोगी है।

    यह भी पढ़ें- अगर आप भी बनना चाहते हैं पेरेंट्स, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सुपरफूड्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik