यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Winter Special Fruits: सर्दियों में रहना चाहते हैं फिट, तो खाएं ये 5 तरह के फल
Winter Special Fruits बारिश होने के कारण देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। बदलते मौसम के कारण लोग कई तरह के संक्रमण को शिकार हो सकते हैं। ऐ ...और पढ़ें

HighLights
- खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर संतरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- फाइबर से भरपूर अंगूर सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है।
- सर्दियों में अमरूद खाने से पाचन तंत्र को बढ़ावा मिलता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Special Fruits: देश में सर्दियों का मौसम अब धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। सुबह और शाम के वक्त ठंड अपना पूरा असर दिखाने लगी है। ऐसे में लोग इस मौसम से बचाव करने की तैयारियों में जुट गए हैं। सर्दियों में लोग अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बच सकते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से सर्दियों में शरीर स्वस्थ रहता है।
सेब
सर्दियों के मौसम में सेब मार्केट में खूब मिलता है। यह फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा सेब में फाइबर, पेक्टिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते है। यह फल डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
संतरे
खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर संतरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस फल में विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। माना जाता है कि संतरे खाने से कैंसर का जोखिम भी कम हो सकता है। सर्दियों के मौसम में इस फल को जरूर खाएं, जिससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।
अमरूद
सर्दियों के मौसम में अमरूद आपको काफी आसानी से मिल सकता है। पौष्टिक गुणों से भरपूर यह फल सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसमें विटामिन-ए, फोलेट, पोटैशियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में अमरूद जरूर शामिल करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: क्या आप भी वजन घटाने के लिए खूब पीते हैं नींबू पानी, तो जान लें क्या हैं इसके नुकसान
अंगूर
अंगूर खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक फाइटोकेमिकल्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कई सूजन संबंधी समस्याओं का खतरा कम होता है।
आलूबुखारा
यह फल विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, मैंगनीज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह हाई बीपी के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम हाई बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है।
यह भी पढ़ें: ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को करना चाहते हैं कम, तो अपनाएं ये हेल्दी आदतें
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik