Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Air Pollution: वायु प्रदूषण बन सकता है फेफड़ों के कैंसर का कारण, इन तरीकों से करें बचाव

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 09:20 AM (IST)

    ठंड का मौसम आते ही प्रदूषण तेजी से बढ़ने लगता है जिसकी वजह से फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां भी बढ़ने लगती हैं। प्रदूषण के कारण लंग कैसर भी हो सकता है इसल ...और पढ़ें

    बढ़ते वायु प्रदूषण में इस तरह रखें अपने फेफड़ों का ध्यान
    बढ़ते वायु प्रदूषण में इस तरह रखें अपने फेफड़ों का ध्यान

    HighLights

    1. ठंड का मौसम आते ही बढ़ने लगता वायु प्रदूषण।
    2. इससे फेफड़ों के कैंसर होने का खतरा रहता है।
    3. जानें कैसे बढ़ते प्रदूषण में अपने फेफड़ों का ख्याल रख सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Air Pollution: वायु प्रदूषण केवल हमारे वातावरण के लिए ही नहीं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी काफी हानिकारक होता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे और बूढ़े होते हैं। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से फेफड़ों से जुड़ी कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

    आपके फेफड़ों के साथ-साथ दिल पर भी इसका बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषण की वजह से दिल की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। बढ़ते हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों को देखते हुए सावधानी बरतना और जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं, अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    मास्क पहनें

    बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहन कर निकलें। मास्क पहनने से हवा में मौजूद छोटे-छोटे पार्टिकल्स फिल्टर हो जाएंगे। इसलिए घर से निकलते समय हमेशा मास्क पहन कर रखें। खासकर बच्चों और बूढ़ों को बिना मास्क के बाहर न निकलने दें।

    यह भी पढ़ें: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    स्मोकिंग न करें

    स्मोक करना आपके फेफड़ों के लिए श्राप से कम नहीं होता। इससे लंग्स कैंसर होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। स्मोकिंग से लंग्स की हवा फिल्टर करने की क्षमता पर भी असर पड़ता है, जो बढ़ते प्रदूषण में और खतरनाक साबित हो सकता है। सेकेंड हैंड स्मोक यानी किसी और द्वारा छोड़े गए सिग्रेट के धुएं से भी बचें। यह भी लंग्स के लिए स्मोकिंग जितना ही हानिकारक होता है।

    खबरें और भी

    Air Pollution

    इंडोर प्लांट्स लगाएं

    अपने घर के अंदर स्नेक प्लांट, मनी प्लांट जैसे कुछ पौधे लगा सकते हैं, जिससे आपके घर के अंदर की हवा शुद्ध होगी। इसके लिए आप वर्टिकल गार्डनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप कम जगह में ज्यादा पौधे लगा पाएंगे।

    एक्सरसाइज करें

    एक्सरसाइज करने से आपके लंग्स मजबूत होते हैं। इसमें योग और प्राणायाम काफी मदद कर सकते हैं। यह आपके लंग्स की क्षमता को बढ़ाते हैं और लंग्स में होने वाली बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं।

    बेवजह बाहर न जाएं

    प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कोशिश करें कि जरूरत न हो, तो घर से बाहर न निकलें। मास्क पहनने से भी एक हद तक की ही सुरक्षा मिल सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बाहर कम से कम निकलें।

    एयर प्यूरीफायर

    अपने घर में एयर प्यूरीफायर लगाएं। यह हवा में मौजूद प्रदूषण को फिल्टर कर आपको साफ हवा देता है। यह बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं, बूढ़ों और मरीजों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। साथ ही वेंटिलेशन का भी ध्यान रखें। कोशिश करें कि उन समय में जब प्रदूषण कम होता है, तब खिड़की दरवाजे खोलकर ताजी हवा आने दें।

    हवा की क्वालिटी चेक करें

    आपके क्षेत्र का एक्यूआई लेवल कितना होता है, इसका पता लगाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप पता लगा पाएंगे कि बाहर कितना प्रदूषण है और आप उस हिसाब से बाहर जाने का समय और वेंटिलेशन के लिए खिड़की दरवाजे भी खोल पाएंगे।

    यह भी पढ़ें: फेफड़ों की सफाई करती हैं ये ड्रिंक्स, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik