यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वजन कम करने से लेकर दिल को बीमारियों से बचाने तक, रोज मखाना खाने के हैं और भी कई लाजवाब फायदे
व्रत के दौरान खाई जाने वाली चीजों में मखाना भी शामिल है। इसकी खीर या सादा भुनकर इसे लोग खूब चाव से खाते हैं। ये सिर्फ खाने में ही लजीज नहीं होते बल्कि ...और पढ़ें

HighLights
- मखाना कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- इसे खाने से दिल की बीमारियों और डायबिटीज से बचाव में मदद मिलती है।
- मखाना वजन कम करने में भी काफी मददगार होता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Makhana: तीज-त्योहार के मौके पर उपवास में खाने के लिए या भगवान को भोग लगाने के लिए मखाने का खूब इस्तेमाल किया जाता है। ये एक ऐसा फूड आइटम है, जिसके मीठी से लेकर नमकीन कई डिशेज बनाई जाती हैं और सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन इसके गुण सिर्फ स्वाद पर ही खत्म नहीं होते, बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए मखाना सिर्फ उपवास के लिए ही नहीं, बल्कि आम दिनों में खाने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें मखाना खाना कैसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
(Picture Courtesy: Freepik)
पोषक तत्वों से भरपूर
मखाना कार्ब्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉसफोरस और प्रोटीन से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शरीर की मजबूती और बेहतर फंक्शनिंग के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए मखाना खाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: कमजोर हड्डियों में नई जान भर देगी दूध में भीगी काली किशमिश, रोज खाने से मिलेंगे और भी कई लाजवाब फायदे
वजन कम करने में मददगार
मखाना फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत होता है। साथ ही, इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है। ये दोनों वजन कम करने में मददगार होता है। फाइबर धीरे-धीरे पचता है, जिसके कारण पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। वहीं प्रोटीन लेप्टिन और घेरलिन हार्मोन को कंट्रोल करता है, जो भूख नियंत्रित करते हैं। इस वजह से भूख कम लगती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल होता है
मखाना खाना ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित करने में भी मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स का होता है। इसके कारण शुगर धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज होता है और ब्लड शुगर लेवल आसानी से नहीं बढ़ता। ये डायबिटीज और प्रीडायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
खबरें और भी
दिल की बीमारियों से बचाव
मखाना मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसमें एंंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे फ्री रेडिकल के कारण दिल को होने वाले नुकसान कम होते हैं। इसलिए दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
मखाना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर की वजह से कब्ज की परेशानी दूर रहती है। इस वजह से ब्लोटिंग और गैस जैसी परेशानियां भी कम होती हैं।
हड्डियां मजबूत बनती हैं
मखाने में कैल्शियम और फॉसफोरस पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी हैं। इसलिए इसे खाने से बोन डेंसिटी कम होने या हड्डियों में दर्द की शिकायतें कम होती हैं।
यह भी पढ़ें: गेहूं की जगह खाएं इन 5 तरह के आटे की रोटियां, तेजी से घटेगा वजन, अंदर हो जाएगी लटकती तोंद
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।