Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Red Grapes Health Benefits: अच्छे पाचन से लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने तक, लाल अंगूर खाने के हैं अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 11:09 AM (IST)

    Red Grapes Health Benefits पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह लोगों के पसंदीदा फलों में से एक है। इसे खाना बहुत आसान हो ...और पढ़ें

    Red Grapes Health Benefits: लाल अंगूर खाने के हैं ढेरों फायदे
    Red Grapes Health Benefits: लाल अंगूर खाने के हैं ढेरों फायदे

    HighLights

    1. लाल अंगूर में विटामिन-सी, विटामिन-ए,जिंक, कॉपर, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बढ़ावा देता है।
    3. लाल अंगूर खाने से याददाश्त तेज होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Red Grapes Health Benefits: बच्चे हो या बड़े, सभी को अंगूर खाना पसंद होता है। अंगूर की कई वैरायटी मिलती है। जिसमें मुख्य रूप से लोग लाल, हरे, बैंगनी अंगूर ज्यादा खाते हैं। जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।

    आज हम आपको लाल अंगूर के फायदों के बारे में बताएंगे, इसमें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। लाल अंगूर में विटामिन-सी, विटामिन-ए,जिंक, कॉपर, पोटैशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को कम करने में मददगार है। तो चलिए जानते हैं, लाल अंगूर खाने के ढेरों फायदे।

    मैंगनीज का समृद्ध स्रोत

    यह अंगूर न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह अंगूर मैंगनीज का समृद्ध स्रोत है। जो हड्डियों के विकास और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इसके अलावा लाल अंगूर खाने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

    एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

    लाल अंगूर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो कई बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से कोलन कैंसर का भी खतरा कम होता है। लाल अंगूर खाने से कई प्रकार की एलर्जी भी दूर होने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल को रखना है स्वस्थ, तो रोजाना खाएं ये फल और सब्जियां

    एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस

    एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर लाल अंगूर सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें अन्य फलों की तुलना में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है।

    पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    अंगूर में मौजूद पोटैशियम और फाइबर आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से लाल अंगूर खाने से मल त्यागने की क्रिया आसान होती है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बढ़ावा देता है।

    कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में मददगार

    अंगूर में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना लाल अंगूर खाते हैं, तो शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर को कम होता है और आप हृदय से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

    मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार

    लाल अंगूर खाने से याददाश्त और मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। इससे अल्जाइमर रोग का खतरा भी कम होता है।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी वजन घटाने के लिए खूब पीते हैं नींबू पानी, तो जान लें क्या हैं इसके नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik