Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कहीं आप तो नहीं ले रहे गलत समय पर चाय की चुस्की, आधे से ज्यादा लोगों को नहीं पता इसका सही समय

    Updated: Tue, 27 May 2025 01:25 PM (IST)

    चाय भारत में एक लोकप्रिय ड्रिंक है लेकिन इसे गलत समय पर पीने से नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया के अनुसार गलत समय पर चाय पीना ...और पढ़ें

    गलत समय पर चाय पीने के नुकसान (Picture Credit- Freepik)
    गलत समय पर चाय पीने के नुकसान (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. चाय के शौकीन लोग किसी भी समय इसके लिए न नहीं करते हैं।
    2. हालांकि, इसे गलत समय पर पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
    3. इसलिए सही समय पर चाय पीना बेहद जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चाय एक ऐसी ड्रिंक है, जिसे दुनियाभर में लोग बड़े शौक पीते हैं। खासकर अपने देश भारत में चाय के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। यहां लोग किसी भी मौसम और किसी भी समय चाय पीने से परहेज नहीं करते हैं। यहां लोगों के दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ होती है और दिन ढलता भी एक प्याली चाय के साथ ही है।

    हालांकि, ज्यादा चाय पीना सेहत को नुकसाम भी पहुंचा सकता है। भले ही चाय पीने से मूड रिफ्रेश हो जाता है, लेकिन कुछ देर के फायदे के साथ ही यह कई तरह के नुकसान भी लेकर आती है। खासकर अगर आप इसे गलत समय पर पीते हैं, तो इससे आपको जरूर नुकसान हो सकता है। इसलिए आर्युवेद डॉक्टर दीक्षा भावसार सावलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि चाय पीना का सही और गलत समय का। आइए जानते हैं चाय पीने के लिए सही और गलत समय-

    यह भी पढ़ें- ज्यादा फोन चलाने से आंखों में हो सकती हैं ड्राइनेस और थकान, आराम पाने के लिए रोज करें 4 एक्सरसाइज

    क्या चाय पीने का सबसे खराब समय?

    • खाली पेट- खाली पेट चाय कभी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे कोर्टिसोल बढ़ सकता है, सूजन बढ़ सकती है और समय के साथ अल्सर भी हो सकता है।
    • सोने से 8-10 घंटे पहले- रात में सोने से 8-10 घंटे पहले चाय बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है और एंग्जायटी, ड्राईनेस और अनिद्रा की समस्या बढ़ सकती है।
    • एसिडिटी होने पर- अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो इस दौरान चाय पीना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, चाय का नेचर एसिडिक होता है और ऐसे में इसे पीने से हार्टबर्न हो सकता है।
    • खाने से ठीक पहले या बाद में- खाना खाने से ठीक पहले या बाद में भी चाय पीने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय पोषण अब्जॉर्ब करने की क्षमता को कम कर सकता है।
    • आयरन सप्लीमेंट के साथ- चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अब्जॉर्प्शन में बाधा डाल सकते हैं। ये टैनिन आयरन से बंध जाते हैं, जिससे शरीर के लिए इसे अब्जॉर्ब करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आयरन सप्लीमेंट के साथ चाय पीने से बचना अच्छा है।
    • View this post on Instagram

      A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

    चाय पीने का सबसे अच्छा समय

    अब आप यह सोच रहे होंगे, अगर समय चाय पीने का सारा समय गलत ही है, तो इसका सही समय क्या है। डॉक्टर ने चाय पीने का सही समय भी बताया है, जिसे फॉलो कर आप चाय का लुत्फ भी उठा पाएंगे और आपको इससे नुकसान भी नहीं होगा। आइए जानते हैं क्या है चाय का सही समय-

    • जागने के 1-2 घंटे बाद- सुबह के समय खासकर दोपहर 12 बजे से पहले आप चाय पी सकते हैं। हालांकि, यह जरूर ध्यान रखें कि आप नाश्ते में नट्स और सीड्स जैसी कोई चीज खाने के बाद ही चाय पिएं।
    • रात में कभी-कभी- आप रात में कभी-कभी चाय पी सकते हैं। हालांकि, ऐसा सिर्फ नाइट शिफ्ट में काम करने वालों के लिए ही है।

    यह भी पढ़ें- खाने के तुरंत बाद क्यों पानी नहीं पीना चाहिए? यहां जानें इसका सही समय