Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मियों में रोजाना सुबह पिएं सत्तू का शरबत, सेहत को मिलेंगे हैरान करने वाले फायदे

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 02:45 PM (IST)

    गर्मियों में सत्तू का शरबत पीना काफी फायदेमंद होता है। यह बढ़ते तापमान में लू से बचने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए भी काफी फा ...और पढ़ें

    सत्तू का शरबत पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ (Picture Courtesy: Freepik)
    सत्तू का शरबत पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में सत्तू का शरबत पीना काफी फायदेमंद होता है।
    2. इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।
    3. यह गर्मी के दिनों में ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे थकान कम होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Drinking Sattu: जौ, ज्वार ,चना, या गेहूं के बीजों को भूनकर और पीसकर तैयार किए गए आटे को सत्तू कहा जाता है। यह बहुत ही पौष्टिक आहार होता है। इनमें चने से बना सत्तू बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। इतना ही नहीं, चने से बने सत्तू के शरबत का सेवन, कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह उत्तम प्रोटीन स्रोत है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और मसल मास बढ़ना में भी मदद करता है। गर्मियों में सत्तू पीना (Benefits of Sattu) और भी अधिक फायदेमंद होता है, क्योंकि यह लू की चपेट में आने से आपकी रक्षा करने में मदद करता है।

    इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके साथ ही, बार-बार भूख लगने की समस्या को कम करने में भी मदद करता है, जिससे आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

    चने में मौजूद विटामिन और मिनरल्स भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, जैसे कि आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन बी। इसका नियमित सेवन डायबिटीज और हृदय रोग के जोखिम को भी कम करने में मदद कर सकता है। तो आइए जानते हैं इतने गुणकारी सत्तू के शरबत से होने वाले फायदों के बारे में।

    फाइबर से भरपूर

    फाइबर एक प्रमुख पोषक तत्व है, जो पाचन को सुधारता है। यह चने के सत्तू से बना शरबत फाइबर से भरपूर होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवर ईटिंग की समस्या कम होती है। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    Benefits of drinking sattu

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: Taste Atlas ने दिया Aamras को बेस्ट मैंगो डिश का खिताब, आप भी एक बार जरूर करें ट्राई

    प्रोटीन से भरपूर

    प्रोटीन शरीर में मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है और चने का सत्तू का शरबत प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा सोर्स है। इतना ही नहीं, ये शरीर को संतुलित ऊर्जा भी प्रदान करता है।

    पोषण से भरपूर

    चने के सत्तू का शरबत विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होता है जैसे कि आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, फोलेट और विटामिन। ये सभी तत्व शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। शरीर के कई फंक्शन्स के लिए ये पोषक तत्व काफी जरूर होते हैं।

    तनाव कम करता है

    चने के सत्तू का शरबत विटामिन बी का उत्कृष्ट स्रोत होता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत होता है। इसके अलावा, विटामिन बी सेहत से जुड़े कई अन्य फंक्शन, जैसे नर्वस सिस्टम, मांसपेशियों की मजबूती आदि के लिए आवश्यक होता है।

    एनर्जी प्रदान करता है

    चने के सत्तू का शरबत प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और थकान कम करता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा के स्रोत के रूप में काम करते हैं।

    यह भी पढ़ें: रोजाना पपीते के पत्तों का जूस पीने से होगा कई खतरनाक बीमारियों से बचाव, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।