विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डायबिटीज मरीजों के लिए दवा समान हैं ये फल! रोज खाने से कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल, आज ही करें डाइट में शामिल

Updated: Sun, 16 Aug 2026 11:43 AM (IST)

डायबिटीज की दवाई के साथ अपनी डाइट में यहां बताए फल शामिल करें।

डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी फ्रूट्स (Image Source: AI Generated)

डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी फ्रूट्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए सिर्फ दवा ही ली जाती। इसके साथ ही, अपने रोज के खाने-पीने पर भी खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि ऐसा न करने पर कई बार दवा भी बेअसर हो सकती है। 

यह बात फलों पर भी उतनी लागू होती है क्योंकि इस स्थिति से बचने के लिए फाइबर से भरपूर और सही ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल फायदा दे सकते हैं तो वहीं दूसरे फलों से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल से बाहर हो सकता है। आइए जानें कि कौन से फल डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी माने जाते हैं: 

सेब 

फाइबर से भरपूर सेब ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। सबसे जरूरी बात कि सेब को छिलकों समेत ही खाया जाना चाहिए क्योंकि इसके ज्यादातर फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स सिर्फ छिलकों में ही मौजूद होते हैं। कई अध्ययन में तो यह भी पाया गया है कि जो लोग हर दिन 1 से ज्यादा सेब खाते हैं उन्हें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 28% तक कम रहता है। 

नाशपाती 

एक मध्यम आकार की नाशपाती में हमारे दिनभर की जरूरत का लगभग 1/4 फाइबर मौजूद होता है। बता दें कि यह फल ब्लड शुगर लेवल को स्टेबलाइज करने के लिए जाना जाता है क्योंकि यह शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है। 

संतरा 

संतरा विटामिन सी और फाइबर से भरपूर फल है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि संतरे के सीमित मात्रा में सेवन से ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है। वहीं, स्संतरे को जूस के बजाय साबुत खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। 

अंगूर 

अंगूर में पोटेशियम अच्छी खासी मात्रा में होता है, यह शरीर में सोडियम लेवल को बैलेंस करके ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही, अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स ब्लड वेसल्स को बेहतर बनाने में भूमिका निभाते हैं।  

चेरी 

चेरी बहुत ही कम  ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है, जो फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। चेरी ब्लड शुगर लेवल और शरीर की सूजन कम करती है। कई अध्ययन तो यह भी कहते हैं कि चेरी नियमित रूप से खाने से प्री-डायबिटीज के लक्षण खत्म हो जाते हैं। बस इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- दिल की सेहत के लिए संजीवनी बना 'पुष्करमूलादि क्वाथ'! आधुनिक दवाइयों के साथ लेने से मिटेगी स्टेबल एंजाइना की समस्या

यह भी पढ़ें- पीरियड्स शुरू होते ही क्यों होती है चॉकलेट की तलब? समझें हार्मोन्स का वो खेल जो बढ़ा देता है आपकी क्रेविंग

Source: Cleveland Clinic