Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह या रात? जान‍िए क‍िस समय नहाने से आपको मि‍लेगी एनर्जी और आएगी अच्‍छी नींद

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 11:51 AM (IST)

    बचपन से हम सुनते आए हैं कि नहाने से ताजगी आती है और इससे हमारा मन भी अच्छा होता है। लेकिन सुबह नहाना बेहतर है या रात में ये इस बात पर निर्भर करता है क ...और पढ़ें

    नहाने का भी होता है सही समय (Image Credit- Freepik)
    नहाने का भी होता है सही समय (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. अच्‍छी सेहत के ल‍िए नहाना जरूरी है।
    2. नहाने से हमें ताजगी महसूस होती है।
    3. इससे आपको अच्‍छी नींद भी आती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बचपन से हम सभी सुनते आए हैं क‍ि नहाने से ताजगी आती है। हम सभी को सुबह उठकर जरूर नहाना चाह‍िए। इससे मन भी अच्‍छा होता है। नहाने से हमारे पूरे शरीर की गंदगी साफ हो जाती है। बैक्‍टीर‍िया भी साफ हो जाते हैं। नहाने से न केवल थकान दूर होती है बल्‍क‍ि सेहत को और भी कई फायदे म‍िलते हैं। हमारे घर में बड़े बुजुर्ग आज भी सुबह उठकर सबसे पहले नहा लेते हैं।

    हालांक‍ि, आज के समय में लोगों के नहाने का समय तय नहीं है। सब अपनी सहूल‍ियत के ह‍िसाब से ही नहाते हैं। सुबह, दोपहर और शाम, कभी भी नहा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुबह नहाना बेहतर है या रात में? दरअसल, इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप चाहते क्या हैं, अलर्टनेस चाहते ह‍ैं या अच्छी नींद लेना चाहते हैं। या फ‍िर कुछ क्र‍िएट‍िव करना चाहते हैं? आज हम आपको अपने इस लेख में सभी सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    एक्टिव और अलर्ट रहने के ल‍िए सुबह नहाना बेस्‍ट

    सुबह नहाने से हमारा शरीर एक्टिव हो जाता है। आपने देखा होगा क‍ि पुराने जमाने में लोग सूरज न‍िकलने के साथ ही उठ जाते थे और जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जाता था, उनका शरीर खुद को एक्टिव करता था। हमारे शरीर में आज भी वही आदतें बनी हुई हैं। शोध बताते हैं क‍ि सुबह ठंडे पानी से नहाने से हमारे शरीर को गर्मी बनाए रखने में मदद मि‍लती है। इससे हमारे शरीर में ताजगी बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: 4 कारणों से रात में जरूर लेना चाह‍िए Shower, अच्‍छी नींद के साथ-साथ शरीर को म‍िलेंगे और भी कई फायदे

    अच्‍छी नींद के ल‍िए गर्म पानी से नहाना सही

    अगर आप रात को अच्‍छी नींद लेना चाहते हैं तो आपकाे गर्म पानी से नहाना चाह‍िए। इससे आपको नींद भी जल्‍दी और गहरी आएगी। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान प्रोफेसर मैथ्यू एब्बन कहते हैं कि रिसर्च से साबित हुआ है कि नहाने से नींद जल्दी आती है और नींद की क्‍वाल‍िटी भी बेहतर होती है। वहीं शाहाब हघायेग, जो हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से जुड़े हैं, वो बताते हैं कि रात को नहाते हैं तो आपको कम से कम 10 म‍िनट के ल‍िए नहाना चाह‍िए। वहीं कोश‍िश करें क‍ि आप सोने से एक दो घंटे पहले ही नहाएं।

    खबरें और भी

    इस समय नहाने से क्र‍िएट‍िव रहते ह‍ैं आप

    आपको बता दें क‍ि रात में नहाने से आपके सोचने की क्षमता मजबूत होती है। इससे आप और ज्‍यादा क्रि‍एट‍िव हो पाते हैं। कई स्‍टडीज बताती हैं क‍ि जब हम नहाते हैं तो हमारा द‍िमाग र‍िलैक्‍स महसूस करता है। इससे आप खुलकर सोच पाते हैं। खास बात तो ये है कि शाम के समय हमारा दिमाग थोड़ा कम फोकस्ड होता है, जिससे हम नए और अलग तरीके से सोचने लगते हैं। शायद आपने भी महसूस किया होगा कि आपके सबसे अच्छे आइडिया आपको नहाते समय ही आते हैं। जब आपका दिमाग शांत होता है और सोचते-सोचते भटक रहा होता है।

    यह भी पढ़ें: ठंडे पानी से नहा रहे हैं तो हो सकती है एलर्जी, डॉक्‍टर बोले- गुनगने पानी से नहाना फायदेमंद

    Source-

    • https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/31102877/