यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
4 कारणों से रात में जरूर लेना चाहिए Shower, अच्छी नींद के साथ-साथ शरीर को मिलेंगे और भी कई फायदे
सेहतमंद रहने के लिए नहाना जरूरी होता है खासकर रात में। धूल और प्रदूषण से त्वचा पर जमी गंदगी साफ हो जाती है। दिनभर की थकान के बाद रात में नहाने से आप ...और पढ़ें

HighLights
- नहाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
- इससे आपको रात में अच्छी नींद आती है।
- रात में नहाने से थकान भी दूर होती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए रोज नहाना जरूरी होता है। सुबह उठकर नहाने से ताजगी आती है। मन भी अच्छा होता है। नहाने से हमारे पूरे शरीर की सफाई हो जाती है। इससे शरीर पर जमे बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं। थकान तो दूर होती ही है, साथ ही आप खुद में तरोताजगी से भर जाते हैं। आपने अपने घरों में बड़े बुजुर्गों को भी देखा होगा कि वे रोजना सुबह उठकर नहा धोकर ही काेई काम करते हैं।
हालांकि आज की जनरेशन का तो नहाने का कोई समय तय नहीं होता है। वे सुबह, दोपहर, शाम कभी भी नहाते हैं। कई लोगों को रात में बिना नहाए नींद ही नहीं आती है। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। लेकिन हम आपको बता दें कि नहाने का भी अपना समय होता है। सुबह और रात में ही नहाने से हमें कई फायदे मिलते हैं। हम आपको रात में सोने से पहले नहाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
स्किन के लिए फायदेमंद
धूल, प्रदूषण के कारण हमारी स्किन पर गंदगी जमा हो जाती है। इससे कील-मुंहासों, दाग और धब्बों की समस्या देखने को मिलती है। इससे एलर्जी का खतरा भी कम हो जाता है। आपने कई लोगों को देखा होगा कि वे सोने से पहले चेहरे की सफाई करते हैं। ऐसे में अगर आप रात में नहाते हैं तो इससे चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर की सफाई हो जाती है।
नींद आती है अच्छी
अगर आप रात में सोने से पहले शावर लेते हैं तो आपकी थकान दूर होती है। इस कारण आपको नींद अच्छी आती है। हम सभी जब दिनभर की भागदौड़ के बाद जब घर लौटते हैं, तो काफी थका हुआ महसूस करते हैं। दरअसल, जब हम दिनभर की भागदौड़ के बाद रात में घर लौटते हैं तो हमारा शरीर पूरी तरह से थक जाता है। इस कारण उन्हें रात में नींद न आने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप रात में नहाते हैं तो आपकी थकान भी दूर होती है, साथ ही आप ताजगी से भर जाते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: सुबह या शाम: क्या है नहाने का सही समय, कहीं आप भी तो नहीं ले रहे गलत वक्त पर Bath?
कम होता है तनाव
दिन भर काम करने के बाद लोगों को तनाव घेर लेता है। ऐसे में आपको चिड़चिड़ेपन की समस्या हो सकती है। अगर आप रात में शावर लेंगे तो इससे आपका मूड भी अच्छा होगा और आप फ्रेश महसूस करेंगे।
मसल्स पेन से मिलती है राहत
रात में नहाने से थकान दूर होती है। इससे सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलता है। आप रोजाना रात को सोने से पहले जरूर नहाएं। हालांकि आपको कोई दिक्कत महसूस हो तो डाॅक्टर से संपर्क करें।
क्या सुबह नहीं नहाना चाहिए?
अगर आप रात में शावर लेते हैं तो आप सुबह उठकर भी नहा सकते हैं। इससे आप पूरे दिन ताजगी से भरे रहेंगे। आपकी एनर्जी भी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: ठंडे पानी से नहाने के हैं कई फायदे, दिमाग रहता है शांत और इम्युनिटी भी होती है मजबूत
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।