Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत के लिए वरदान है भोलेनाथ का प्रिय बेल पत्र, रोजाना खाली पेट खाने से दूर होंगी 5 परेशानियां

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 08:35 PM (IST)

    बेल पत्र को भगवान भोलेनाथ का प्रिय माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है? आयुर्वेद में बेल पत्र का विशेष ...और पढ़ें

    Bel Patra Benefits: रोजाना बेल पत्र खाने से सेहत में आएगा गजब का सुधार (Image Source: Freepik)
    Bel Patra Benefits: रोजाना बेल पत्र खाने से सेहत में आएगा गजब का सुधार (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. बेल पत्र केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है।
    2. यह सेहत के लिए भी एक चमत्कारी औषधि है।
    3. खाली पेट इसे खाने पर कई बीमारियां दूर हो सकती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Bel Patra Benefits: क्या आप जानते हैं कि जिस बेल पत्र को हम शिव जी की पूजा में चढ़ाते हैं, वही हमारी सेहत के लिए भी किसी अमृत से कम नहीं है? आयुर्वेद में इसे एक जादुई औषधि माना गया है, जो कई गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकती है।

    अगर आप हर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन (Bel Patra On Empty Stomach) करते हैं, तो पेट की समस्याओं से लेकर हार्ट हेल्थ तक, कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे यह साधारण-सा दिखने वाला बेल पत्र आपके शरीर के लिए वरदान साबित हो सकता है और कौन-सी 5 परेशानियां हैं, जिनसे आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

    पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त

    बेल पत्र पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और औषधीय गुण पाचन क्रिया को सुधारते हैं। गैस, कब्ज़ और एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों के लिए यह रामबाण उपाय साबित हो सकता है।

    इम्युनिटी होगी मजबूत

    बेल पत्र में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे रोजाना खाने से मौसमी बीमारियां, जैसे सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mahashivratri पर पाना हैं भोलेनाथ का आशीर्वाद, तो दर्शन के लिए लगाएं दिल्ली के इन मंदिरों में हाजिरी

    डायबिटीज को रखे कंट्रोल में

    शुगर के मरीजों के लिए बेल पत्र किसी आयुर्वेदिक दवा से कम नहीं है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट बेल पत्र का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

    हार्ट रहेगा हेल्दी

    बेल पत्र में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हार्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

    तनाव से राहत

    बेल पत्र सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी शांत रखने में मदद करता है। इसमें ऐसे प्राकृतिक गुण होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करके दिमाग को रिलैक्स महसूस कराते हैं। अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

    कैसे करें डाइट में शामिल?

    • रोज सुबह 2-3 ताजे बेल पत्र को अच्छी तरह धोकर खाली पेट चबाएं।
    • चाहें तो बेल पत्र का जूस निकालकर पी सकते हैं।
    • इसे पानी में भिगोकर रातभर छोड़ दें और सुबह इसका सेवन करें।

    यह भी पढ़ें- हफ्ते में बस एक दिन पिएं पपीते के पत्ते का जूस, शरीर में होंगे 8 बदलाव; हर कोई पूछेगा सेहत का राज

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।