Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होने लगती हैं हड्डियां, जोड़ों के दर्द और फ्रैक्चर से बचने के लिए करें ये काम

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 16 Jun 2026 06:30 AM (IST)

    उम्र बढ़ने के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है। इस परेशानी से बचने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करने जरूरी हैं। ...और पढ़ें

    हड्डियों को कैसे रखें मजबूत? (Picture Courtesy: Freepik)

    हड्डियों को कैसे रखें मजबूत? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. कैल्शियम और विटामिन-डी हड्डियों के लिए आवश्यक

    2. नियमित व्यायाम और प्रोटीन हड्डियों को मजबूत रखें

    3. धूम्रपान, शराब छोड़ें, अच्छी नींद लें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के कमजोर होने की समस्या काफी आम है। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों से पहले शुरू हो जाती है। घटती बोने डेंसिटी के कारण फ्रैक्चर, ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। 

    इसलिए उम्र बढ़ने के साथ लाइफस्टाइल पर ध्यान देना और भी जरूरी है। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज से हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानें बढ़ती उम्र में हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए। 

    कैसे रखें अपनी हड्डियों को मजबूत?

    • कैल्शियम से भरपूर डाइट लें- हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर फूड्स, जैसे- दूध, दही, पनीर, तिल, बादाम आदि को शामिल करें। इन्हें रोज अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी। 
    • विटामिन-डी बढ़ाएं- विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम को अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। सुबह की धूप में 15-20 मिनट रहना इसका सबसे अच्छा नेचुरल तरीका है। इसके अलावा अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध से भी विटामिन-डी मिलता है।
    Vitamin D Deficiency symptoms
    • नियमित एक्सरसाइज करें- वॉकिंग, योगा, स्ट्रेचिंग और हल्का वेट ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज हड्डियों को मजबूत रखती हैं और जॉइन्ट्स एक्टिव रहते हैं। रोजाना कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्सरसाइज हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
    • प्रोटीन का ध्यान रखें- प्रोटीन हड्डियों की मरम्मत और विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। दाल, सोया, अंडे और नट्स जैसे फूड्स प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। इन्हें डाइट में शामिल करें, ताकि हड्डियां मजबूत रहें।
    • कैफीन और अल्कोहल सीमित करें- ज्यादा चाय, कॉफी या शराब पीने से शरीर में कैल्शियम का बैलेंस बिगड़ता है। इसलिए चाय-कॉफी सीमित मात्रा में पिएं और शराब से परहेज करें। 
    • स्मोकिंग से दूरी बनाएं- सिगरेट में मौजूद निकोटिन हड्डियों को कमजोर करता है है। इसलिए स्मोकिंग से दूर रहना हड्डियों की उम्र बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है।
    • पूरी नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट- अच्छी नींद और स्ट्रेस फ्री लाइफ हॉर्मोनल बैलेंस को बनाए रखते हैं, जिससे हड्डियों को पोषण सही तरीके से मिलता है। मेडिटेशन, प्राणायाम और रिलैक्सेशन एक्सरसाइज को डेली रूटीन में जरूर अपनाएं।
    • नियमित जांच और सप्लीमेंट्स- 40 वर्ष के बाद हड्डियों की जांच कराना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम या विटामिन-डी सप्लीमेंट्स लें जिससे हड्डियों में कमी पूरी हो सके।