Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रेस्ट कैंसर का मतलब सिर्फ 'गांठ' नहीं! त्वचा पर दिखने वाले ये बदलाव भी देते हैं बीमारी का संकेत

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    ब्रेस्ट कैंसर केवल गांठ तक सीमित नहीं है; त्वचा पर दिखने वाले कई बदलाव भी इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ...और पढ़ें

    ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों की करें पहचान (Picture Courtesy: Freepik)

    ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों की करें पहचान (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे आम कैंसर में से एक है और इसका समय रहते पता लगना उनके जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाता है। कई बार यह केवल गांठ या दर्द के रूप में ही सामने नहीं आता, बल्कि स्किन पर भी कुछ बदलावों के जरिए भी संकेत देता है। 

    इन शुरुआती संकेतों को इग्नोर करना महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए जागरूक रहना और समय पर डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं स्किन पर दिखने वाले ब्रेस्ट कैंसर के कुछ संकेतों के बारे में, जिन्हें कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

    कैसे होते हैं ब्रेस्ट कैंसर के संकेत?

    • स्किन पर डिंपलिंग या गड्ढ़े पड़ना- अगर ब्रेस्ट की त्वचा संतरे के छिलके जैसी दिखने लगे या उस पर गड्ढ़े पड़ने लगें, तो यह कैंसर सेल्स के कारण लिम्फेटिक ब्लॉकेज का संकेत हो सकता है। इसे कभी भी इग्नोर न करें।
    • त्वचा का लाल होना या सूजन- ब्रेस्ट की त्वचा पर लगातार रेडनेस, जलन या सूजन रहना नॉर्मल एलर्जी या इन्फेक्शन का नतीजा नहीं, बल्कि ब्रेस्ट कैंसर का संकेत भी हो सकता है, खासकर इंफ्लेमेटरी ब्रेस्ट कैंसर के कंडीशन में।
    • ब्रेस्ट की त्वचा का मोटा होना- अगर ब्रेस्ट के आस पास की त्वचा मोटी, कठोर या खिंची हुई महसूस होने लगे तो यह टिश्यू में कैंसर सेल्स के बढ़ने का लक्षण हो सकता है।
    • त्वचा पर असामान्य चकत्ते- अगर बार-बार रैशेज, खुजली या त्वचा में जलन बने रहते हैं और दवाइयों से ठीक नहीं हो रहे, तो इन्हें हल्के में न लें।
    • निप्पल के आसपास रंग बदलना- ब्रेस्ट कैंसर की वजह से निप्पल और आसपास की त्वचा का रंग गहरा होना या धब्बेदार हो जाना भी गंभीर संकेत है।
    • घाव या अल्सर बनना- ब्रेस्ट की त्वचा पर न भरने वाले घाव या छोटे-छोटे अल्सर दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप कराएं। ये कैंसर की एडवांस स्टेज का संकेत हो सकते हैं।
    • त्वचा पर गांठ या असमान सतह- अगर त्वचा की सतह पर असामान्यता, उभार या छोटी-छोटी गांठे महसूस हों, तो यह शुरुआती कैंसर सेल्स की ओर इशारा कर सकता है।

    ब्रेस्ट कैंसर केवल गांठ तक सीमित नहीं है, बल्कि त्वचा पर दिखने वाले बदलाव भी इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। महिलाओं को चाहिए कि वे समय-समय पर ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जामिनेशन करें और किसी भी असामान्यता पर डॉक्टर से सलाह लें। 

     

    खबरें और भी