Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हड्डियों को जर्जर बना देगी Calcium की कमी, बिल्कुल न करें इन लक्षणों को मामूली समझने की भूल

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 01:57 PM (IST)

    कैल्शियम की कमी के कारण शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इन परेशानियों से बचने के लिए वक्त रहते कैल्शियम की कमी की पहचान करना जरूरी है। इसकी कम ...और पढ़ें

    Calcium Deficiency Signs: ये 4 लक्षण हैं कैल्शियम की कमी का संकेत (Picture Courtesy: Freepik)
    Calcium Deficiency Signs: ये 4 लक्षण हैं कैल्शियम की कमी का संकेत (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. Calcium Deficiency के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं
    2. लंबे समय तक कैल्शियम की कमी ऑस्टियोपोरोसिस की वजह बन सकता है
    3. कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स खाना जरूरी है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है। सिर्फ हड्डियां ही नहीं, बल्कि दांतों, नसों, मांसपेशियों और दिल के लिए भी कैल्शियम काफी जरूरी होता है। इसलिए अगर शरीर में कैल्शियम की कमी (Calcium Deficiency) हो जाए, तो कई परेशानियां हमें घेरना शुरू कर देती हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्सीमिया (Hypocalcemia) कहा जाता है।

    हालांकि, यह समस्या अचानक से नहीं होती है। इसकी शुरुआत धीरे-धीरे होती है। इसलिए शुरुआत में ही अगर इसकी (Calcium Deficiency Symptoms) पहचान कर ली जाए, तो कैल्शियम की कमी को पूरा करके कई परेशानियों से खुद को बचाया जा सकता है। आइए जानें किन लक्षणों की मदद से कैल्शियम की कमी का पता लगा सकते हैं।

    हड्डियों में दर्द और कमजोरी

    कैल्शियम की कमी का सबसे साफ और पहला लक्षण हड्डियों में दर्द और कमजोरी है। जैसा कि आप जानते ही हैं, कैल्शियम हड्डियों के निर्माण और मजबूती के लिए काफी जरूरी होता है। लेकिन जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको बिना किसी चोट के हड्डियों में दर्द या आसानी से फ्रैक्चर हो गया है, तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: दूध-पनीर से ज्यादा कैल्शियम रखते हैं ये 6 फल, पूरी 206 हड्डियों में भर सकते हैं जान

    मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द

    कैल्शियम मांसपेशियों के लिए काफी जरूरी होता है। दरअसल, मसल कॉन्ट्रेक्शन और रिलैक्शेसन के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। इस वजह से इसकी कमी होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, खिंचाव और दर्द की समस्या होने लगती है। अगर आपको अक्सर रात के समय पैरों की मांसपेशियों में अचानक ऐंठन हो रही है, तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।

    खबरें और भी

    दांतों की समस्याएं

    हमारे दांतों भी कैल्शियम से बने होते हैं। इसलिए इसकी कमी होने पर दांत कमजोर होने लगते हैं, दांतों का टूटना और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। बच्चों में कैल्शियम की कमी के कारण दांत देर से निकलते हैं या कमजोर होते हैं। इसलिए अगर दांतों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो यह भी कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।

    कमजोर नाखुन

    कैल्शियम की कमी का इशारा आपके नाखुन भी करते हैं। दरअसल, शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण नाखुनों पर सफेद धब्बे, उनके कलर में बदलाव या बार-बार नाखुन टूटने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर नाखुनों पर ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो यह भी कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: शरीर में हो गई है Calcium की कमी, तो खाना शुरू कर दें ये सफेद बीज; हड्डियों में भर जाएगी फौलाद सी ताकत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।